Home मनोरंजन Sonam Kapoor Baby Boy: मां बनी सोनम कपूर, फूल से बेटे को...

Sonam Kapoor Baby Boy: मां बनी सोनम कपूर, फूल से बेटे को दिया जन्म, नीतू कपूर ने पप्‍पा आनंद आहूजा को दी बधाई

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

वहीं फैंस को बेसब्री से सोनम कपूर के लाडले की तस्वीर का भी इंतजार है। नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर सोनम कपूर (Sonam Kapoor Baby Boy) और आनंद आहूजा (Anand Ahuja) को पैरेंट्स बनने की शुभकामनाएं दी। उन्होंने एक तस्वीर शेयर की जिस पर लिखा है, 20 अगस्त 2022 को हमारे घर बेबी बॉय का जन्म हुआ है

अनिल कपूर की लाडली सोनम कपूर के घर किलकारियां गूंज उठी हैं। आनंद आहूजा और सोनम कपूर के घर बेटे का जन्म हुआ है। नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर सोनम कपूर और आनंद आहूजा को पैरेंट्स बनने की शुभकामनाएं दी।

एक्टर अनिल कपूर की लाडली सोनम कपूर के घर किलकारियां गूंज उठी हैं। आनंद आहूजा और सोनम कपूर के घर बेटे का जन्म हुआ है। कपूर खानदान के घर नन्हे मेहमान को लेकर खूब खुशियों का माहौल है। नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर इस गुड न्यूज को शेयर किया है। फिलहाल परिवार ने सोनम कपूर के बेटे को लेकर ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है। 

मुंबई में हैं सोनम कपूर
बता दें कुछ दिन पहले ही सोनम कपूर लंदन से मुंबई डिलीवरी के सिलसिले में ही लौटी थीं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वह बच्चे के जन्म के बाद 6 महीने माता-पिता के साथ ही रहेंगी और फिर वापस दिल्ली या लंदन लौट जाएंगी।

सोनम कपूर ने जब बताया प्रेग्नेंसी नहीं होती आसान
सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने हाल में ही तस्वीरें शेयर कर बताया था कि प्रेग्नेंसी में सबकुछ इतना आसान भी नहीं होता है। उन्होंने प्रेग्नेंसी के थर्ड ट्राइमेस्टर की तस्वीरें शेयर कर बताया था कि उनके पैरों में काफी सूजन है।

आलिया और बिपाशा भी प्रेग्नेंट
सोनम कपूर ने मार्च 2022 में प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। सोनम कपूर के अलावा बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) भी प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही बॉलीवुड में नई खुशियां दस्तक देने वाली है। आलिया तो हाल में ही बेबीमून से लौटी हैं और फिल्मों की तैयारियों में जुट चुकी हैं।