Home राजनीति AAP विधायकों के साथ राजघाट पहुंचे सीएम केजरीवाल, सुबह पार्टी ने कही...

AAP विधायकों के साथ राजघाट पहुंचे सीएम केजरीवाल, सुबह पार्टी ने कही थी MLA गायब होने की बात

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

Delhi News: आप के चार विधायकों ने बुधवार को आरोप लगाया था कि बीजेपी ने उन्हें 20-20 करोड़ रुपये का ऑफर दिया है. उनका कहना था कि ऐसा न करने पर उन्हें मनीष सीसोदिया जैसा हाल कर देने की चेतावनी दी गई है.

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर विधायक दल की बैठक खत्म हो गई है. दिल्ली में शराब नीति पर जारी सयासत के बीच मुख्यमंत्री केजरीवाल ने आज विधायकों की बैठक बुलाई थी. बैठक के बाद सीएम केजरीवाल अपने सभी विधायकों के साथ राजघाट पहुंचे और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी. कल आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर विधायकों को 20 करोड़ का ऑफर देने का आरोप लगाया था.

आप का दावा- सभी विधायक संपर्क में
आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि सभी विधायकों से संपर्क हो गया है. सुबह मीटिंग से पहले आम के प्रवक्ताओं की ओर से कहा गया था कि कुछ विधायकों से संपर्क नहीं हो पा रहा है. सूत्रों के मुताबिक आम आदमी पार्टी ने कहा है कि 53 विधायक बैठक में मौजूद हैं, एक और अभी थोड़ी देर में पहुंचने वाले हैं. आठ विधायक दिल्ली से बाहर हैं. इनमें सत्येंद्र जैन जेल में हैं, मनीष सिसोदिया हिमाचल प्रदेश के चुनावी दौरे पर हैं. वहीं स्पीकर राम निवास गोयल अमेरिका में हैं. जो विधायक दिल्ली से बाहर हैं वे सभी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे.

आप के विधायकों ने क्या आरोप लगाए हैं
 आप के चार विधायकों ने बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेस में आरोप लगाया था कि बीजेपी ने उन्हें 20-20 करोड़ रुपये का ऑफर दिया था. उनका कहना था कि उन्हें कहा गया है कि अगर वो बीजेपी में नहीं आए तो उनके खिलाफ भी मनीष सिसोदिया की तरह सीबीआई और ईडी के फर्जी केस किए जाएंगे. आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह का कहना था कि आप के विधायक अजय दत्त, संजीव झा, सोमनाथ भारती और कुलदीप कुमार से बीजेपी नेताओं से संपर्क साधा है. 

इस आरोपों के बीच आम आदमी पार्टी ने अपने विधायकों की बैठक बुलाई है.इस बीच पार्टी सूत्रों का कहना है कि पार्टी नेतृत्व का अपने कुछ विधायकों से संपर्क नहीं हो पाया है. उसे डर सता रहा है कि बीजेपी उसके विधायकों को न तोड़ ले. बुधवार शाम को हुई आम आदमी पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) की बैठक में तय किया गया था कि विधायकों की बैठक बुलाई जाए. 

मनीष सिसोदिया ने क्या आरोप लगाए थे

इस हालात में इस बात पर नजर रहेगी कि इस बैठक में आम आदमी पार्टी के कितने विधायक पहुंचते हैं. इस समय दिल्ली में आम आदमी पार्टी के कुल 62 विधायक हैं. 

सबसे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया था कि बीजेपी ने उन्हें पार्टी तोड़ने पर मुख्यमंत्री बनाने और सभी मामलों को खत्म करने का ऑफर दिया है.उन्होंने एक ट्वीट में लिखा था,”मेरे पास भाजपा का संदेश आया है-“आप” तोड़कर भाजपा में आ जाओ, सारे CBI ED के केस बंद करवा देंगे. मेरा भाजपा को जवाब- मैं महाराणा प्रताप का वंशज हूँ, राजपूत हूँ. सर कटा लूँगा लेकिन भ्रष्टाचारियों-षड्यंत्रकारियों के सामने झुकूँगा नहीं. मेरे ख़िलाफ़ सारे केस झूठे हैं.जो करना है कर लो.”हालांकि बीजेपी ने मनीष सिसोदिया के आरोपों को नकार दिया था. पार्टी ने उस व्यक्ति का नाम बताने को कहा था कि जिसने संपर्क किया था.