Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने खेल दिवस के अवसर पर हॉकी के...

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने खेल दिवस के अवसर पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित की

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज खेल दिवस के अवसर पर अपने निवास कार्यालय में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा की मेजर ध्यानचंद ने अपने उत्कृष्ट खेल के बदौलत देश को गौरवान्वित किया है। उनके दौर में भारत ने हॉकी का स्वर्णिम दौर देखा है। ध्यानचंद में गोल करने की क्षमता कमाल की थी। उनके दौर में भारत ने 1928, 1932 एवं 1936 के ओलंपिक में गोल्ड मैडल जीते थे। उनसे प्रेरणा पाकर आज भी हॉकी के खिलाड़ी अपना बेहतर प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। गौरतलब है कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस को खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।