Home छत्तीसगढ़ CG NEWS: CM बघेल का छात्र हित में बड़ा फैसला, स्कूल के...

CG NEWS: CM बघेल का छात्र हित में बड़ा फैसला, स्कूल के भवनों की मरम्मत और रखरखाव के लिए 500 करोड़ रुपए किए स्वीकृत…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्कूली छात्रों के हित में बड़ा फैसला लिया है. सीएम बघेल ने स्कूल के भवनों की मरम्मत और रखरखाव के लिए 500 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं. साथ ही मुख्य सचिव को बारिश का मौसम समाप्त होते ही शालाओं की मरम्मत का कार्य तत्काल प्रारंभ कराने के निर्देश दिए हैं

मुख्यमंत्री बघेल ने मुख्य सचिव को दिए गए निर्देशों में कहा है कि, प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों तथा मीडिया प्रतिनिधियों से शाला भवनों की दशा के बारे में जानकारी मिली थी. लंबे समय से शाला भवनों की मरम्मत के लिए पर्याप्त राशि का प्रावधान ना होने से मरम्मत का कार्य नहीं हो सका, इससे छात्रों की पढ़ाई में बाधा उत्पन्न हो रही थी.

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए हैं कि, आगामी शालेय सत्र (जून 2023) आरंभ होने के पहले शालाओं की मरम्मत और रखरखाव के लिए कम से कम 500 करोड़ रुपये (पांच सौ करोड़ रुपये) का प्रावधान किया जाए.