Home जानिए Raju Srivastav: अंतिम क्षणों में कैसी थी राजू की हालत? पत्नी शिखा...

Raju Srivastav: अंतिम क्षणों में कैसी थी राजू की हालत? पत्नी शिखा बोलीं- क्या कहूं, मैं तो चाहती थी कि वह..

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

कॉमेडियन और अभिनेता राजू श्रीवास्तव के निधन की खबर सुनने के बाद हर कोई सतमे में हैं। न कॉमेडियन के परिवार वालों को और न ही उनके प्रशंसकों को इस खबर पर यकीन हो रहा। राजू के कानपुर वाले घर पर उनके दोस्तों का जमावड़ा लग गया है। तो वहीं सोशल मीडिया पर राजनेताओं से लेकर सेलेब्स तक हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। इस बीच राजू की पत्नी का बयान सामने आया है। 

क्या बोलीं राजू की पत्नी?
अभिनेता-कॉमेडियन की पत्नी शिखा श्रीवास्तव ने मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान कहा, “मैं अभी बात करने में सक्षम नहीं हूं। मैं अभी क्या कह सकती हूं? उन्होंने बहुत संघर्ष किया, मैं वास्तव में उम्मीद और प्रार्थना कर रही थी कि वह इस जंग से लड़कर वापस आ जाएंगे। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ है। मैं केवल इतना कह सकती हूं कि वह एक सच्चे योद्धा थे।”

ऐसे गुजरे राजू के आखिरी पल
राजू के बहनोई ने पुष्टि की कि राजू का अंतिम संस्कार दिल्ली में होगा। उन्होंने मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान बताया कि, “सुबह राजू का बीपी गिर गया था। जिसके बाद उन्हें सीपीआर दिया गया। पहले तो उन्होंने रिस्पॉन्ड किया लेकिन फिर प्रतिक्रिया देना बंद कर दी। डॉक्टर्स, 2-3 दिनों में वेंटिलेटर हटाने वाले थे। दवा की खुराक भी कम कर दी थी। लेकिन….” 

कल होगा अंतिम संस्कार
राजू श्रीवास्तव के परिवार के सदस्य – उनकी पत्नी शिखा, बेटा आयुष्मान और बेटी अंतरा – इस समय दिल्ली के एम्स अस्पताल में हैं। 22 सितंबर की सुबह राजू का अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें कि प्राप्त जानकारी के मुताबिक पहले राजू का परिवार उन्हें मुंबई या कानपुर ले जाने पर विचार कर रहा था। हालांकि, विचार-विमर्श करने के बाद परिवार ने तय किया है कि वह कॉमेडियन का अंतिम संस्कार दिल्ली में ही करेंगे।

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें NewsBharat24x7 हिंदी | आज की ताजा खबर, न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट NewsBharat24x7