Home जानिए प्रियंका चोपड़ा के लिए Daughter’s Day रहा खास, अपने पापा के साथ...

प्रियंका चोपड़ा के लिए Daughter’s Day रहा खास, अपने पापा के साथ थ्रोबैक PIC शेयर की और बेटी मालती की दिखाई झलक देखते है

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

डॉटर्स डे पर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने दिवंगत पिता डॉक्टर अशोक चोपड़ा के साथ एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की. इसके साथ ही अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास के साथ भी एक तस्वीर शेयर की.

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सोशल मीडिया पर अपने दिल की बात अक्सर शेयर करती रहती हैं. हॉलीवुड-बॉलीवुड एक्ट्रेस हर खास मौके पर अपनी फैमिली लाइफ की झलक भी फैंस को दिखाती रहती हैं. इस साल डॉटर्स डे का मौका प्रियंका के लिए खास रहा, क्योंकि अब वह खुद एक प्यारी सी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास की मम्मी बन चुकी हैं. डॉटर्स डे के मौके पर एक्ट्रेस ने अपने पापा और बेटी के साथ एक कोलॉज इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया.

प्रियंका चोपड़ा ने डॉटर्स डे के मौके पर नई जेनरेशन और पुरानी जेनरेशन की झलक दिखाई. एक्ट्रेस एक तरफ जहां अपनी बेटी मालती मैरी के साथ लाड़ लड़ाती हुई तो वहीं दूसरी तरफ अपने दिवंगत पापा डॉक्टर अशोक चोपड़ा के साथ एक हाउस पार्टी में डांस करती हुई तस्वीर शेयर की. बता दें कि प्रियंका के पिता का निधन 2013 में हो गया था.

प्रियंका ने कहा एक दिन देर से..
प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक कोलाज में अपनी बेटी और अपने पापा के साथ तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा ‘एक दिन देर से लेकिन मेरी किताब में हमेशा इंटरनेशनल डॉटर्स डे होता है’.

प्रियंका पापा की तस्वीरें अक्सर शेयर करती हैं
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के पापा डॉक्टर अशोक चोपड़ा आर्मी में डॉक्टर थे. वहीं प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास सेरोगेसी के जरिए 15 जनवरी 2022 को बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास के पैरेंट्स बने थे. मालती के जन्म की जानकारी खुद प्रियंका ने सोशल मीडिया पोस्ट से दी थी. पैदा होने के कई महीने तक मालती हॉस्पिटल में भर्ती रही थी. प्रियंका ने अपनी बेटी की पहली तस्वीर मदर्स डे के मौके पर शेयर की थी. इसके बाद भी एक दो बार बेटी की झलक दिखाई है लेकिन पूरा चेहरा अभी तक नहीं दिखाया है.

लिली सिंह को दी बधाई
इंस्टा स्टोरी पर प्रियंका ने एक थ्रोबैक तस्वीर यूट्यूबर लिली सिंह के साथ शेयर कर जन्मदिन की बधाई दी है. प्रियंका ने पिछले साल दीवाली पार्टी की तस्वीर शेयर कर  कैप्शन में लिखा है ‘हैप्पी बर्थडे पंजाबन’.

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा के कई प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं. इसमें एक बॉलीवुड फिल्म ‘जी ले जरा’ भी है.