Home मनोरंजन ‘Bigg Boss 16’ ने बना दी जोड़ी, शो में परवान चढ़ रहा...

‘Bigg Boss 16’ ने बना दी जोड़ी, शो में परवान चढ़ रहा है कई कंटेस्टेंट्स का प्यार

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

बिग बॉस 16 की शुरुआत से ही इस शो में कई सारे कपल्स दिख रहे हैं. इन कंटेस्टेंट को देखकर लगता है कि उन्होंने शो में हिस्सा ही जीवन साथी ढूंढने के लिए लिया है. ऐसे में ऑडियंस कंफ्यूज है कि इन कपल्स को सच में प्यार है या ये लव एंगल सिर्फ गेम में आगे बढ़ने का जरिया है.

नई दिल्ली. ‘बिग बॉस (Bigg Boss)’ के घर में कंटेस्टेंट का एक दूसरे के साथ नाम जुड़ना आम बात है. हर सीजन में इस शो में कोई न कोई कपल जरूर बनता है. ‘बिग बॉस’ में हिस्सा ले चुके कई सारे कंटेस्टेंट आज असल जिंदगी में हमसफर भी हैं, लेकिन इस शो के दौरान कई ऐसी जोड़ियां भी रही हैं जिनका रिश्ता शो के खत्म होते ही खत्म हो गया था. ऐसे में ऑडियंस के मन में सवाल उठना जायज है कि क्या सिर्फ शो में आगे बढ़ने और लाइमलाइट पाने के लिए कंटेस्टेंट झूठी लव स्टोरी का सहारा ले रहे हैं.

अगर ‘बिग बॉस 16’ की बात करें तो इस सीजन को देखते हुए ऑडियंस काफी कंफ्यूज हो रही है. इस शो को प्रसारित होते अभी ज्यादा समय भी नहीं हुआ है कि शो पर कई सारे कपल्स भी बन चुके हैं. सारे कंटेस्टेंट दो गुट में बंट चुके हैं. एक गुट सिंगल का है तो दूसरा कपल्स का. ऐसा लगता है मानो इस शो में हिस्सा लोगों ने हमसफर ढूंढने के लिए ही लिया हो.

इस बार ऑडियंस को शो पर एक साथ कई सारे कपल्स देखने को मिल रहे हैं. अगर गौतम और सौंदर्या की बात करें तो इन दोनों को लेकर ऑडियंस सबसे ज्यादा कंफ्यूज है. एक तरफ तो गौतम, सौंदर्या से प्यार करने का दावा करते हैं और दूसरी तरह उन्हीं की बुराई करते नजर आते हैं. ऐसे में ऑडियंस ये  समझ नहीं पा रही है कि आखिर इन दोनों के बीच में चल क्या रहा है.

दूसरी तहफ एक साथ काम कर चुके अंकित और प्रियंका हैं. यह दोनों पहले से ही अच्छे दोस्त थे, लेकिन अब शो में हिस्सा लेते ही दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा है. वीकेंड के वार में अंकित इस बात का जिक्र करते दिखे थे कि उनके और प्रियंका के बीच में दोस्ती से बढ़ कर भी कोई रिश्ता हो सकता है.

टीना और शालीन की बढ़ रही हैं नजदीकियां
वहीं टीना और शालीन इस सीजन के सबसे पॉपुलर कपल बने हुए हैं. इन दोनों कंटेस्टेंट के बीच भी लव एंगल की शुरुआत हो गई है. टीना के प्रति शालीन के व्यवहार को देखते हुए ऐसा लगता है कि शालीन उनसे प्यार करते हैं. यह दोनों शो पर ज्यादा से ज्यादा समय एक-दूसरे के साथ बिताते नजर आते हैं.