Home नौकरी Sarkari Naukri 2022 : चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड में 30 साल बाद हो...

Sarkari Naukri 2022 : चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड में 30 साल बाद हो रही नियमित भर्ती, आज आवेदन की लास्ट डेट

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

Sarkari Naukri 2022 : चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड में सरकारी नौकरी का शानदार मौका है. चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने इंजीनियर, क्लर्क और लॉ ऑफिसर सहित कई पदों पर भर्ती निकाली है.

Sarkari Naukri 2022 : चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने करीब 30 साल बाद नियमित पदों पर भर्ती निकाली है. हाउसिंग बोर्ड ने टेक्निकल और नॉन टेक्निकल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इस भर्ती के लिए आज 31 अक्टूबर को आवेदन की लास्ट डेट है. जबकि आवेदन शुल्क जमा करने की लास्ट डेट 4 नवंबर है. नोटिस के अनुसार, चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड में जूनियर इंजीनियर, क्लर्क और अन्य के कुल 89 वैकेंसी है.

चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड भर्ती 2022 वैकेंसी डिटेल

सब डिविजनल इंजीनियर (बिल्डिंग/इलेक्ट्रिकल/पब्लिक हेल्थ)-06
असिस्टेंट आर्किटेक्ट-01
जूनियर इंजीनियर ( (बिल्डिंग/इलेक्ट्रिकल/पब्लिक हेल्थ/हॉर्टिकल्चर)-28
जूनियर ड्रॉफ्ट्समैन (सिविल)-03
क्लर्क-50
लॉ ऑफिसर-1

आवश्यक शैक्षिक योग्यता

सब डिविजनल इंजीनियर (बिल्डिंग/इलेक्ट्रिकल/पब्लिक हेल्थ)- सिविल/इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग/पब्लिक हेल्थ/सैनिटरी में डिग्री. CCC+ कोर्स किया होना चाहिए.

असिस्टेंट आर्किटेक्ट- आर्किटेक्चर में डिग्री. काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर में रजिस्ट्रेशन. पांच साल का अनुभव. CCC+ कोर्स किया होना चाहिए.

जूनियर इंजीनियर ( (बिल्डिंग/इलेक्ट्रिकल/पब्लिक हेल्थ/हॉर्टिकल्चर)-सिविल इंजीनियरिंग/ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग/ पब्लिक हेल्थ में डिप्लोमा. हॉर्टिकल्चर के लिए हॉर्टिकल्चर के साथ एग्रीकल्चर में पीजी डिग्री. CCC+ कोर्स किया होना चाहिए.

जूनियर ड्रॉफ्ट्समैन (सिविल)-10वीं पास होना चाहिए. ड्रॉफ्टमैनशिप में दो साल का डिप्लोमा. कम से कम 80 घंटे का कंप्यूटर कंसेप्ट कोर्स किया होना चाहिए.

लॉ ऑफिसर- फर्स्ट डिवीजन लॉ की डिग्री. कोर्ट में कम से कम एक साल प्रैक्टिस. CCC+ कोर्स किया होना चाहिए.

क्लर्क- उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना चाहिए. साथ ही कंप्यूटर पर अंग्रेजी में कम से कम 35 शब्द प्रति मिनट टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए. 80 घंटे का CCC कोर्स किया होना चाहिए.

आयु सीमा

उम्मीदवारों की आयु 31 अक्टूबर 2022 को कम से कम 18 साल और अधिकतम 37 साल होनी चाहिए.