Home मनोरंजन Shah Rukh Khan और दीपिका पादुकोण के ‘बेशरम रंग’ पर म्यूजिक कॉपी...

Shah Rukh Khan और दीपिका पादुकोण के ‘बेशरम रंग’ पर म्यूजिक कॉपी का आरोप, ट्विटर यूजर्स उठा रहे सवाल

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

Besharam Rang Copy Of Makeba: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के सॉन्ग बेशरम रंग पर ट्विटर यूजर्स सवाल उठा रहे हैं. उनका कहना है ‘बेशरम रंग’ का म्यूजिक मकेबा सॉन्ग से कॉपी किया गया है.

Besharam Rang copy Of Makeba: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म पठान (Pathaan) का पहला गाना बेशरम रंग (Besharam Rang) रिलीज कर दिया है. इस गाने को दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान पर फिल्माया गया है, जिसमें दोनों की केमिस्ट्री लोगों को बहुत पसंद आ रही है. इसके अलावा सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स इस गाने को ट्रोल भी कर रहे हैं. वैसे कई कारणों से इस सॉन्ग को ट्रोल किया जा रहा है, लेकिन एक वजह ऐसी है, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.

‘मकेबा’ से चोरी किया ‘बेशरम रंग’ का म्यूजिक?
कुछ ट्विटर यूजर्स का कहना है कि ‘बेशरम रंग’ ऋतिक रोशन और वाणी कपूर के गाने घुंघरू से इंस्पायर्ड है. कुछ का कहना है कि इसमें ‘रेस 2’ के विजुअल्स को कॉपी किया गया है. वहीं, कुछ यूजर्स का दावा है कि ‘बेरशम रंग’ का म्यूजिक Makeba गाने से कॉपी किया गया है. इसके साथ ही ट्विटर यूजर्स ने सबूत भी शेयर किया है.

इस दिन रिलीज होगी ‘पठान’
बता दें कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) को हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू भाषा में भी 25 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. इस मूवी में शाहरुख खान  ने ‘पठान’ में रॉ एजेंट की भूमिका निभाई है. वहीं, इसमें जॉन अब्राहम विलेन बने हैं.  250 करोड़ के बजट में बनी ‘पठान’ की 8 देशों में शूटिंग हुई है. इसे इंडिया के अलावा स्पेन, यूएई , तुर्की, रूस, साइबेरिया, इटली, फ्रांस  और अफगानिस्तान में शूट किया गया है.