Home मनोरंजन तो इस डर की वजह से फिल्मों में एक्टिंग नहीं करतीं Malaika...

तो इस डर की वजह से फिल्मों में एक्टिंग नहीं करतीं Malaika Arora, एक्ट्रेस ने पहली बार किया खुलासा

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

Malaika Arora Dialouges : ‘मुन्नी बदनाम हुई’ जैसा शानदार आईटम नबंर करने वाली एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अपने शो ‘मूविंग इन विद मलाइका’ में एक नया खुलासा कर दिया है.

Malaika Arora Talk about Dialogues: बॉलीवुड (Bollywood) में अपनी फिटनेस, हुस्न और जबरदस्त डांस (Dance) के लिए मशहूर मलाइका अरोड़ा काफी बड़ी एक्ट्रेस (Actress) मानी जाती हैं. इन दिनों मलाइका अरोड़ा अपने नए रियल्टी शो ‘मूविंग इन विद मलाइका (Moving In With Malaika)’ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं. एक्ट्रेस का रिएलिटी शो (Realty Show) 5 दिसंबर से शुरू हो चुका है और पहले ही एपिसोड में एक्ट्रेस ने अपने डायलॉग बोलने के डर को लेकर खुलासा कर दिया है.

मलाइका अरोड़ा का खुलासा
डिज्नी+हॉटस्टार पर मलाइका के शो ‘मूविंग इन विद मलाइका’ का पहला एपिसोड स्ट्रीम हो गया है. पहले शो में एक्ट्रेस ने अपनी मैनेजर एकता के साथ बहुत सारी बातें की और उसी में एकता ने मलाइका से पूछा कि क्या आप एक्टिंग के डर की वजह से फिल्मों की स्क्रिप्ट से दूर रहती हैं.
एकता की बात का जवाब देते हुए मलाइका ने कहा ‘अगर मैं पूरी ईमानदारी से कहूं तो मुझे एक्टिंग करने से तो डर नहीं लगता, लेकिन मैं डायलॉग्स बोलने से काफी ज्यादा झिझकती हूं या आप ये भी कह सकते हैं कि शायद मुझे संवादों को बोलते हुए डर लगता है और इसी वजह से मैं फिल्मों की स्क्रिप्ट से दूर रहती हूं.’

अपनी बात को जारी रखते हुए मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) आगे कहती हैं कि ‘आपको बताऊं कि अपने इतने सालों के करियर (Career) में ना जाने कितनी स्क्रिप्ट (Scripts) पढ़ीं और देखी लेकिन अपने इसी डर की वजह हमेशा उनसे दूर भागती रही. इसके साथ मुझे अपने स्कूल के दिनों में भी रटने से बहुत चिढ़ थी कि मुझे ये सब रटना पड़ेगा क्योंकि किसी भी चीज को रटना मेरे लिए बहुत ही मुश्किल वर्क है और मेरा ये डर आजतक बना हुआ है.’