Home नौकरी KVS Recruitment 2022-23: केंद्रीय विद्यालय संगठन में इन पदों पर भर्ती, 50...

KVS Recruitment 2022-23: केंद्रीय विद्यालय संगठन में इन पदों पर भर्ती, 50 साल तक वालों के लिए केवल इंटरव्यू से नौकरी पाने का मौका

IMG-20251011-WA0045
IMG-20250614-WA0035
IMG-20250614-WA0034
IMG-20250614-WA0033
IMG-20250614-WA0032
IMG-20250614-WA0030
IMG-20250614-WA0031
IMG-20250614-WA0029
IMG-20250614-WA0028

IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

KVS Recruitment 2022-23, Latest Government Jobs: केंद्रीय विद्यालयों में पहले से ही शिक्षकों की बंपर भर्ती निकली हुई है. जिसके माध्यम से देश भर के अलग-अलग विद्यालयों में टीजीटी, पीजीटी, पीआरटी समेत विभिन्न शिक्षकों के कुल 13404 पद भरे जाएंगे. इधर केंद्रीय विद्यालय संगठन ने एक और नई भर्ती की घोषणा की है. खास बात यह है कि इस नई भर्ती के माध्यम से 50 साल तक के उम्र वाले उम्मीदवारों को केवल इंटरव्यू से नौकरी मिलेगी. ऐसे में यह भर्ती किन पदों पर होगी, कौन आवेदन कर सकता है, इसकी सभी जानकारी आप यहां चेक कर लें.

KVS Recruitment 2022-23 Vacancy: इन पदों पर होगी भर्ती
केंद्रीय विद्यालय संगठन ने डिप्टी कमिश्नर पदों पर भर्ती निकाली है. जिसके माध्यम से केंद्रीय विद्यालय संगठन के विभिन्न हेड क्वार्टर, क्षेत्रीय कार्यालयों एवं जोनल इंस्टिट्यूट में डिप्टी कमिश्नर के पद भरे जाएंगे.

KVS Recruitment 2022-23 Application Form: कहां करें आवेदन
पदों के लिए आवेदन पत्र नोटिफिकेशन के साथ संलग्न है. उम्मीदवारों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरकर एवं ₹2300 डिमांड ड्राफ्ट के साथ निम्नलिखित पते पर फॉर्म भेजना होगा-

Joint Commissioner (Admn.-I), Kendriya Vidyalaya Sangathan, 18, Institutional Area, Shaheed Jeet Singh Marg, New Delhi-110016

ध्यान दें कि 31 जनवरी 2023 तक फॉर्म पहुंच जाना चाहिए.

KVS Recruitment 2022-23 Eligibility: क्या होनी चाहिए योग्यता
पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास मास्टर डिग्री के साथ बीएड अथवा समकक्ष डिग्री होनी चाहिए. साथ में असिस्टेंट कमिश्नर के तौर पर 5 वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए.

KVS Recruitment 2022-23 Salary: सैलरी
नियुक्ति मिलने पर उम्मीदवारों को सातवें वेतनमान आयोग के तहत ₹78800 से लेकर 209202 रुपए का वेतनमान दिया जाएगा.

KVS Recruitment 2022-23 Age Limit: आयु सीमा
पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष है. हालांकि केंद्रीय विद्यालय संगठन के कर्मचारियों के लिए कोई आयु सीमा नहीं है. वहीं ओबीसी, एससी, एसटी एवं भूतपूर्व कर्मचारियों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

KVS Recruitment 2022-23 Selection Process: चयन प्रक्रिया
प्राप्त आवेदनों पर स्क्रूटनी के बाद पात्र उम्मीदवारों को दिल्ली में इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा.