Home छत्तीसगढ़ UPSC Civil Services 2023: यूपीएससी सिविल सर्विसेज का नोटिफिकेशन कल, नोट कर...

UPSC Civil Services 2023: यूपीएससी सिविल सर्विसेज का नोटिफिकेशन कल, नोट कर लें सभी महत्वपूर्ण तिथियां

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

UPSC Civil Services 2023 Notfication: UPSC कल 1 फरवरी को सिविल सेवा परीक्षा 2023 के लिए नोटिफिकेशन जारी करेगा. ऐसे में अगर आप भी परीक्षा देने जा रहे हैं, तो इससे जुड़े सभी महत्वपूर्ण तिथियां यहां चेक कर सकते हैं.

UPSC Civil Services 2023 Notfication: यूपीएससी सिविल सर्विसेज परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है. बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC कल 1 फरवरी को सिविल सेवा परीक्षा 2023 के लिए नोटिफिकेशन जारी करेगा. ऐसे में अगर आप भी परीक्षा देने जा रहे हैं, तो इससे जुड़े सभी महत्वपूर्ण तिथियां यहां चेक कर सकते हैं.

यूपीएससी की ओर से जारी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार 1 फरवरी को परीक्षा का नोटिफिकेशन आते ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी. उम्मीदवार यूपीएससी की वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे. वहीं आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी तक चलेगी.

28 मई को होगी परीक्षा
इसके बाद यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 28 मई 2023 को आयोजित की जाएगी. वहीं मुख्य परीक्षा का आयोजन 15 सितंबर 2023 को किया जाना है. गौरतलब है कि सिविल सेवा परीक्षाओं के लिए ग्रेजुएशन कर चुके कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं. वहीं उम्मीदवार की उम्र 21-32 वर्ष के बीच होनी चाहिए. इसमें ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 3 वर्ष की एवं एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवार को 5 वर्ष की छूट दी जाती है.