Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें होली त्यौहार को सौहार्दपूर्ण मनाने एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्येश्य...

होली त्यौहार को सौहार्दपूर्ण मनाने एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्येश्य से थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा आयोजित की गई सर्वदलीय शांति समिति की बैठक। सभी थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा की गई चौक-चौराहों, घनी आबादी वाले क्षेत्रों, सार्वजनिक स्थनों में पैदल पेट्रोलिंग।

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

मुंगेली पुलिस मुंगेली द्वारा होली त्यौहार में शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्येश्य तैयारियां शुरू कर दी गई है, जिसके तहत थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा होली त्यौहार में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये सर्वदलीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें सभी वर्गों के लोग सम्मिलित हुए। बैठक में सभी वर्गों से सौहार्दपूर्ण एवं सामंजस्य के साथ त्यौहार मनाने की अपील की गई। बैठक में त्यौहार में हुड़दंग न करने, शराब पीकर वाहन न चलाने, तीन सवारी वाहन न चलाने, किसी भी प्रकार की कानून व्यवस्था अथवा वाद-विवाद करने वाले व्यक्तियों के संबंध में तत्काल थाना/चौकी को सूचना देने के संबंध में निर्देश दिया गया, साथ ही वर्तमान में स्कूलों/कॉलेजों की परीक्षा के दृष्टिगत किसी भी प्रकार का ध्‍वनि यंत्र् न बजाने, कोलाहल अधिनियम का पालन करने, किसी भी प्रकार का कार्यक्रम/होली मिलन समारोह आयोजित करने हेतु तथा म्यूज़िक सिस्टम/डीजे बजाने हेतु विधिवत् अनुमति प्राप्त करने के संबंध में समझाईस दी गई। बैठक में आपराधिक किस्म के व्यक्तियों जिनके द्वारा त्यौहार में हुड़दंग किया जा सकता है, के संबंध में भी चर्चा की गई। इसी तरह दिनांक 12.03.2023 को मनाये जाने वाले शब-ए-बारात पर्व के अवसर पर भी सभी वर्गों से आपसी साम्प्रदायिक सौहार्द रखने की अपील की गई। इस दौरान पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन के राजपत्रि‍त अधिकारी भी अपने क्षेत्रांतर्गत बैठक में शामिल हुए। इसके अतिरिक्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा दिनांक 03.03.2023 की रात्रि अपने-अपने थाना क्षेत्रांतर्गत चौक-चौराहों, बाजारों, सावर्जनिक स्थानों एवं घनी आबादी वाले स्थानों में पैदल पेट्रोलिंग की गई।