Home छत्तीसगढ़ निषाद एसोसिएट्स के संचालक विश्वनाथ निषाद युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोनित, समाज...

निषाद एसोसिएट्स के संचालक विश्वनाथ निषाद युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोनित, समाज के लोगो ने दी बधाई

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

मुंगेली मुंगेली में जिला निषाद समाज महासभा कि बैठक दिनांक 05/05/2023 को सेतगंगा में संपन्न हुवा, जिसमे विभिन्न सामाजिक मुद्दो पर चर्चा किया गया। समाज में युवाओं को सामाजिक गतिविधियों में अग्रसर करने के लिए निषाद समाज के जिला अध्यक्ष संतोष कैवर्त जी द्वारा युवा कार्यकारणी का गठन करने का निर्णय लिया गया । तत्पश्चात समाज के वरिष्ठ जनों के सर्वसम्मति से युवा प्रकोष्ठ का गठन किया गया। समाज में *विश्वनाथ निषाद* को युवा प्रकोष्ठ का *जिलाध्यक्ष* मनोनित किया गया। साथ ही युवा प्रकोष्ठ के अन्य पदाधिकारियों एवम सदस्यों को भी मनोनित किया गया। जिसमे दिलीप निषाद (सलहेघोरी) को उपाध्यक्ष, भानू निषाद (डोमनपुर) को महासचिव, रमाकांत निषाद (मोतीमपुर) को कोषाध्यक्ष, राजेंद्र निषाद (पाथरताल) को सचिव एवम तिभुवन निषाद, तितरा निषाद, रवि निषाद, ललित निषाद एवम प्रकाश निषाद को सदस्य मनोनित किया गया। वहीं विश्वनाथ निषाद से चर्चा करने पर बताया कि समाज मुझे इस पद के लिए चुना है मैं समाज का कोई भी मुद्दा हो सरकार तक ले जाउंगा और समाज को आगे बढ़ाने में हमेशा तत्पर रहूंगा