Home PM Modi आज ही के दिन 9 साल पहले यानी 2014 में नरेंद्र मोदी...

आज ही के दिन 9 साल पहले यानी 2014 में नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी. इन 9 सालों में पीएम मोदी ने कई ऐसे फैसले लिए जिससे उन्होंने हर किसी को चौंका दिया. कौन-कौन से वो फैसले हैं, आइए जानते हैं

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

नई दिल्ली//प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (शुक्रवार) अपने कार्यकाल के 9 साल पूरे कर रहे हैं. आज ही के दिन 9 साल पहले यानी 2014 में नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी. इन 9 सालों में पीएम मोदी ने कई ऐसे फैसले लिए जिससे उन्होंने हर किसी को चौंका दिया. कौन-कौन से वो फैसले हैं, आइए जानते हैं.

धारा 370 को हटाया

मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाकर हर किसी को हैरान कर दिया था. ये सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक रही है. 5 अगस्त 2019 को संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर खंडों को समाप्त कर दिया था जो जम्मू कश्मीर को विशेष दर्ज प्रदान करते थे. इसी के साथ जम्मू कश्मीर में देश के वो सभी कानून लागू हो गए, जिन्हें 70 साल तक लागू नहीं किया जा सका. वहां के लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं का फायदा मिलने लगा.

तीन तलाक

30 जुलाई 2019 को सरकार ने तीन तलाक विधेयक पारित किया था. इसके बाद तीन तलाक देना अपराध की श्रेणी में आ गया

बालाकोट एयर स्ट्राइक

14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकियों में हमला किया था. इस हमले में 40 जवान शहीद हुए थे. आतंकियों की इस नापाक हरकत के दो हफ्ते बाद 26 फरवरी 2019 को भारत ने बालाकोट में एयरस्ट्राइक करके जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों को मार गिराया था

जीएसटी लागू करने का फैसला

पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2017 से पूरे देशभर में जीएसटी को लागू कर दिया था. इसका मकसद देश में एक देश, एक टैक्स सिस्टम लागू करना था. जीएसटी लागू होने से सर्विस टैक्स, वैट और अन्य कई टैक्स समाप्त हो गए

नोटबंदी

2016 में मोदी सरकार ने 500 और 1000 रुपयों के नोट को चलन से बाहर करने का फैसला किया. 8 नवंबर, 2016 को सरकार ने ये बड़ा फैसला लिया था. सरकार के इस फैसले से काले धन पर चोट की थी

नागरिकता संशोधन विधेयक

11 दिसंबर 2019 को लोकसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक पारित हुआ. इसके तहत पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से धार्मिक उत्पीड़न से भाग रहे हिंदू, ईसाई, बौद्ध, सिख और पारसी शरणार्थियों को देश की नागरिकता दी जाएगी. 12 दिसंबर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बिल पर हस्ताक्षर कर दिए

2000 का नोट बैन

मोदी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल में मई, 2023 में 2 हजार रुपये को नोट को बैन करने का फैसला किया. सरकार ने 2016 में 1000 रुपये की जगह 2000 नोट लाने का निर्णय लिया था