Home छत्तीसगढ़ हिंदूवादी संगठनों ने मशाल जुलूस निकालकर दुष्कर्म पीड़िता की मां को न्याय...

हिंदूवादी संगठनों ने मशाल जुलूस निकालकर दुष्कर्म पीड़िता की मां को न्याय देने की मांग,, रतनपुर में एक बार फिर तनाव बढ़ने की आशंका ,, पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड़ पर

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

कान्हा तिवारी रतनपुर//रतनपुर में एक बार फिर तनाव बढ़ने की आशंका है, जिसे देखते हुए पुलिसने यहां चौकसी बढ़ा दी है।हिंदूवादी संगठनों ने मशाल जुलूस निकालकर दुष्कर्म पीड़िता की मां को न्याय देने की मांग की।बिलासपुर – बिलासपुर जिले के रतनपुर में एक बार फिर तनाव बढ़ने की आशंका है, जिसे देखते हुए पुलिस ने यहां चौकसी बढ़ा दी है। गुरुवार को हिंदूवादी संगठनों के लोगों ने मशाल जुलूस निकालकर दुष्कर्म पीड़िता की मां को न्याय देने की मांग की। इधर, शुक्रवार को यहां भाजपा महिला मोर्चा ने भी धरना-प्रदर्शन करने का एलान कर दिया है। ऐसे में पुलिस भी अलर्ट हो गई है। रतनपुर में हर गली से लोग मशाल रैली में शामिल हुए और फिर हनुमान चालीसा का पाठ कर भजन कीर्तन किया। रतनपुर में रहने वाली विधवा महिला को झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाकर विश्व हिंदू परिषद के साथ ही हिंदूवादी संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है। उनके साथ सर्वसमाज के लोग लगातार विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि, तीन दिन पहले कलेक्टर सौरभ कुमार की समझाइश के बाद आंदोलनकारी शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार की शाम हाईस्कूल चौक से मशाल जुलूस निकालकर लोगों ने शहर में जगह-जगह प्रदर्शन किया। फिर मशाल रैली महामाया चौक पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान आंदोलनकारियों ने कहा कि एक सप्ताह बाद भी अब तक पुलिस की ओर से कोई संवेदनशील पहल नहीं किया गया है, जिसे लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ने लगा है। हनुमान चालीसा का पाठ कर किया भजन-कीर्तन मशाल रैली के समापन के बाद लोगों ने महामाया चौक में हनुमान चालीसा का पाठ किया और पुलिस को सदबुद्धि देने की कामना करते हुए भजन कीर्तन करते रहे। इधर, बिलासपुर में भी समग्र ब्राह्मण समाज की बैठक हुई, जिसमें शुक्रवार को एक बार फिर कलेक्टर से मिलकर उनके आश्वासन को याद दिलाया जाएगा। मालूम हो कि कलेक्टर सौरभ कुमार ने निष्पक्ष जांच कराने का भरोसा दिलाया था। नि:शर्त रिहाई और टीआई के निलंबन की है मांगइस घटना के बाद से झूठे केस दर्ज करने वाले रतनपुर के तत्कालीन टीआई कृष्णकांत सिंह के निलंबन के साथ ही विधवा महिला की नि:शर्त रिहाई की मांग की जा रही है। लोगों का कहना है कि रेप केस में काउंटर मामला दर्ज कर पुलिस ने पीड़िता की मां को फंसाया है और उसे जेल भेजा गया है। अगर संवेदनशील मामलों में इसी तरह की लापरवाही व काउंटर केस हुआ तो आने वाले समय में इसका दुष्प्रभाव देखने को मिलेगा, जो समाज के लिए चिंताजनक है। पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षामहिला की गिरफ्तारी के बाद से हिंदूवादी संगठन व सर्वसमाज के लोगों की ओर से लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं, अब भाजपा महिला मोर्चा भी इस आंदोलन में कूद गया है, जिसे देखते हुए रतनपुर में तनाव बढ़ने की आशंका है। इसके मद्देनजर नगर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और चौक-चौराहों पर बल तैनात किया गया है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।भाजपा महिला मोर्चा का धरना-प्रदर्शन आज दुष्कर्म पीड़िता की मां के खिलाफ दर्ज झूठा केस समाप्त करने की मांग को लेकर अब भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने भी धरना-प्रदर्शन करने का एलान किया है। शुक्रवार को एक दिवसीय सांकेतिक धरना देकर प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे, जिला महामंत्री गायत्री साहू, वंदना जेण्ड्रे सहित पदाधिकारियों ने कहा कि विधवा महिला को न्याय नहीं मिला तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।