Home छत्तीसगढ़ बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम झलफा में 60 लाख के विकास कार्यों...

बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम झलफा में 60 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक।

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

भूपेंद्र साहू।ब्यूरो चीफ बिलासपुर।बिलासपुर- बिल्हा विधानसभा क्षेत्र ग्राम झलफा में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने 48 लाख के लागत से झलफा से मोहभटटा पहुच मार्ग, आदिवासी समाज के 7 लाख रुपये के लागत से सामुदायिक भवन एवं बाउंड्रीवाल निर्माण, साथ ही रामायण स्थल मे शेड निर्माण हेतु 5 लाख रुपये स्वीकृत किए गए थे जिसका आज पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने सभी ग्रामवासियों से मिल कर भूमिपूजन किया।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष पेगन वर्मा, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि तुलसी बघेल, सरपंच सेवक साहु, मोहभट्टा सरपंच संतोष साहू, कोमल ठाकुर, सीताराम साहू, जालेश्वर साहू, श्रीराम साहू, रामझूल साहू, ग्राम के सभी वरिष्टज़न नवधा समिति के सदस्य, पार्टी के कार्यकर्ता बन्धु ग्रामीण ज़न बढ़ी संख्या में उपस्थित रहे।