Home छत्तीसगढ़ कालोनी एक्ट के प्रावधानों के विपरीत अनयिमित प्लाटिंग पर की गई कार्यवाही

कालोनी एक्ट के प्रावधानों के विपरीत अनयिमित प्लाटिंग पर की गई कार्यवाही

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

मुंगेली 11 जुलाई 2023// शासन के निर्देशों व कालोनी एक्ट के प्रावधानों के विरूद्ध शहर व आसपास हो रहे अनियिमित प्लाटिंग पर जिला प्रशासन सख्त हो गया है। कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार शहर व शहर के आसपास अनियमित प्लाटिंग करने वालों के विरूद्ध राजस्व विभाग व नगरपालिका की संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही की गई है। मुंगेली एसडीएम सुश्री आकांक्षा शिक्षा खलखो ने बताया कि राजस्व विभाग व नगरपालिका की संयुक्त टीम द्वारा नगरपालिका क्षेत्र में एसएनजी काॅलेज के सामने व पीछे, शिक्षक नगर में नाला के पास, नवापारा मार्ग व लोरमी बायपास मार्ग, शहर के बाहर रामगढ़ में नहर मार्ग तथा जिला चिकित्सालय मार्ग सहित कुल 09 अवैध प्लाटिंग की संरचना पर नियमानुसार कार्यवाही कर संरचना को हटाया गया है। उन्होंने बताया कि कालोनी एक्ट के प्रावधानों के विपरीत अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्यवाही के संबंध में सभी संबंधितों को पूर्व में नोटिस जारी किया गया था। जिसके उपरांत नियमानुसार कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान तहसीलदार मुंगेली, नगरपालिका अधिकारी मुंगेली, राजस्व निरीक्षक सहित राजस्व विभाग व नगरपालिका के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।