Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने जिला न्यायालय का किया आकस्मिक...

छत्तीसगढ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने जिला न्यायालय का किया आकस्मिक निरीक्षण

IMG-20251011-WA0045
IMG-20250614-WA0035
IMG-20250614-WA0034
IMG-20250614-WA0033
IMG-20250614-WA0032
IMG-20250614-WA0030
IMG-20250614-WA0031
IMG-20250614-WA0029
IMG-20250614-WA0028

IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

मुंगेली 27 जुलाई 2023// माननीय उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ बिलासपुर के मुख्य न्यायाधिपति श्री रमेश सिन्हा द्वारा आज जिला न्यायालय मुंगेली का शाम 04.35 बजे आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान मुख्य न्यायाधिपति द्वारा प्रत्येक न्यायालय कक्ष को दुरुस्त करने निर्देश दिये गये। मुख्य न्यायाधिपति द्वारा जिला न्यायालय परिसर स्थित पुराने तहसील भवन में संचालित परिवार न्यायालय का भी औचक निरीक्षण किया गया और पुराने तहसील भवन में व्याप्त गंदगी एवं अव्यवस्था पर मुख्य न्यायाधिपति द्वारा नाराजगी व्यक्त किया गया और उपस्थित जिला प्रशासन के अधिकारी को तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही न्यायालय भवन अधोसंरचना में आवश्यक सुधार करने निर्देशित किया गया। मुख्य न्यायाधिपति द्वारा न्यायालय एवं न्यायालय भवन के निरीक्षण पश्चात अधिवक्ता संघ के सदस्यों से मुलाकात किया गया और अधिवक्ता कक्षों का भी निरीक्षण किया गया। अधिवक्ता संघ के सदस्यों से मुलाकात के दौरान जिला अधिवक्ता संघ के सदस्यों से व्यवस्था और सुविधा के बारे मे जानकारी ली गई। इस अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री टीकम चन्द्राकर एवं सचिव श्री प्रकाश गंधर्व द्वारा अधिवक्ता संघ के समस्याओं, व्यवस्था और सुविधा के बारे में जानकारी दी गई। जिस पर मुख्य न्यायाधिपति द्वारा उपस्थित संबंधित अधिकारियों को उनके मांग और सुझाव पर तत्काल कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। मुख्य न्यायाधिपति द्वारा आम नागरिकों और पक्षकारों के लिये पेय जल व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था एवं प्रतीक्षा कक्ष में आवश्यक व्यवस्था करने भी निर्देश दिये गये। न्यायालय भवन में विद्युत व्यवस्था एवं पुराने तहसील बिल्डिंग में नवीनीकरण करने के साथ साथ विद्युत सप्लाई के सुचारू व्यवस्था हेतु सीएसईबी को निर्देशित करने संबंधित अधिकारियों को कहा गया। मुख्य न्यायाधिपति द्वारा जिला प्रशासन की ओर से उपस्थित अपर कलेक्टर को कोर्ट परिसर की साफ सफाई कराते हुए गार्डन एवं उससे लगे परिसर के सौदर्यीकरण के भी निर्देश दिये गये। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल श्री अरविंद वर्मा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री चन्द्र कुमार अजगल्ले, पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रमोहन सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री बलराम कुमार देवांगन, अपर कलेक्टर श्री विजेन्द्र पाटले भी उपस्थित थे। विदित हो कि मुख्य न्यायाधिपति द्वारा राज्य के विभिन्न जिलों में जिला न्यायालय का आकस्मिक निरीक्षण लगातार किया जा रहा है एवं न्यायालय भवन के अधोसंरचना एवं सौंदर्यीकरण किये जाने सभी स्थानों पर निर्देशित किये जा रहे है जिसके कारण अनेक जिलों के न्यायालय भवन के अधोसंरचना एवं सौदर्यीकरण में तेजी से सुधार हो रहा है। इसी कड़ी में मुख्य न्यायाधिपति द्वारा जिला न्यायालय मुंगेली का भी औचक निरीक्षण किया गया एवं संबंधित जिला प्रशासन के अधिकारी को 07 दिवस के भीतर न्यायालय भवन के अधोसंरचना एवं सौदर्यीकरण सहित आवश्यक सुधार किये जाने निर्देशित किया गया।