Home छत्तीसगढ़ स्वर्णा महिला विंग, के द्वारा महिला वृद्ध आश्रम बहतराई रोड माता रानी...

स्वर्णा महिला विंग, के द्वारा महिला वृद्ध आश्रम बहतराई रोड माता रानी की कुटिया में भजन कीर्तन के साथ-साथ वृद्ध माताओ का सम्मान

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

स्वर्णा महिला विंग, के द्वारा महिला वृद्ध आश्रम बहतराई रोड माता रानी की कुटिया, दोपहर 3:00 बजे से अपनी सभी बहनों के साथ सेवा दी। भजन कीर्तन के साथ-साथ वृद्ध माता के साथ स्वल्पाहार एवं चाय का आनंद लिया गया। वहां उपस्थित स्वर्णा महिला विंग, की सभी बहनों के द्वारा बारी बारी, सभी माताओ को सम्मान पूर्वक गमछा, खुजली स्टिक, जूस, फल आदि ससम्मान प्रदान किया गया। चंद्रकला सिंह बहन के द्वारा बहुत ही सुंदर गीत की प्रस्तुति देते, भावुक होते हुए, संस्था की जरूरत को देखते हुए, पांच मच्छरदानी लेकर पुनः सेवा देने आने की बात कही। आश्रम में उपस्थित माताओ के द्वारा भी खूब सुंदर भजन की प्रस्तुति स्वेच्छा से होती रही। हमारी विंग के द्वारा इस तरह की वृद्ध आश्रम में सेवा समय-समय पर सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा दी जाती है। स्वर्णा महिला विंग,की संस्थापिका श्रीमती निशा यज्ञेश सोनी,के द्वारा यह जानकारी प्राप्त हुई। इस नेक कार्य में आशीर्वाद बटोरते हुए साथ दिया, श्वेता पटेल, सुनैना नायर, रानी त्रिभुवन सिंह, दीपा पांडे, राधा सिंह ठाकुर, गीतांजलि मिश्रा, हेमा सिंह, प्राजंलि मिश्रा, और अन्य बहनों के द्वारावृद्ध माता का सेवा करते हुए कार्यक्रम को सफलता की ओर ले जाया गया।