Home कोटा घर घर पहुंच रहे है जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ता,रेणु जोगी को जिताने...

घर घर पहुंच रहे है जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ता,रेणु जोगी को जिताने कर रहे है अपील

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

रतनपुर– सम्पन्न हो रहे विधानसभा चुनाव में अपनी बाहुल्यता साबित करने जोगी कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ता घर घर पहुंचकर मतदाताओं को उनके अधिकार बताते हुए हल जोतता किसान छाप में वोट देने की अपील करते जा रहे है,इसी तारतम्य में आज रतनपुर नगरपालिका क्षेत्र में बाजे गाजे के साथ विधायक डॉ रेणु जोगी के करीबी माने जाने वाले युवा नेता अजय दुबे के नेतृत्व में भ्रमण करते हुए घर घर वोट मांगने पहुंचे, इस दौरान वे छजकाँ के चुनाव उद्देश्य को बताते रहे कि क्षेत्र में विकास करना है तो जोगी मेडम का नेतृत्व बहुत जरूरी है,बीते दस वर्षों से वे कक्षेत्र की सेवा करते आ रहे है,
ढोल ताशे संग निकली प्रचार रैली
नगरपालिका क्षेत्र के बीसों बूथ से बढ़त बनाये रखने के उद्देश्य से जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ता ढोल ताशे तथा छत्तीसगढ़ी संगीत के साथ मतदाताओं से मिलकर अपनी बातें रख रहे है,साथ ही जोगी कांग्रेस का पर्चा भी बांटते जा रहे है,घर घर पहुचकर हाथ जोड़कर वे सभी डॉ रेणु जोगी को वोट देने की अपोल करते जा रहे है,