Home छत्तीसगढ़ NSUI द्वारा आयोजित विदाई समारोह में सम्मिलित होने रतनपुर पहुंचे कोटा विधानसभा...

NSUI द्वारा आयोजित विदाई समारोह में सम्मिलित होने रतनपुर पहुंचे कोटा विधानसभा के विधायक अटल श्रीवास्तव, विद्यार्थियों से साझा की अपने पढ़ाई का अनुभव

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

रतनपुर : एनएसयूई द्वारा शासकीय महामाया महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित किया, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में छेत्र के विधायक अटल श्रीवास्तव भी उपस्थित हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व छात्र संघ के अध्यक्ष शीतल जायसवाल ने की विशिष्ठ अतिथि के रूप में युवा कांग्रेस के महासचिव गौरव दूबे, ब्लॉक अध्यक्ष यासिन ख़ान, विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पकांत कश्यप,एनएसयूई प्रदेश सचिव राजा रावत,जिला युवा कॉंग्रेस rti अध्यक्ष रवि रावत,किसान कांग्रेस के अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा की उपस्थिति में संपन्न हुआ । कार्यक्रम का संचालन छात्र नेता रियाज़ अहमद खोखर ने किया, विद्यार्थीयों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन कर प्रस्तुति दी गई, एनएसयूई द्वारा प्रति वर्ष अध्ययनरत छात्र छात्राओ को उनके अंतिम वर्ष के पूर्व समारोह आयोजित कर विदाई दी जाती है इसीं कार्यक्रम का आयोजन आज रतनपुर के मोहर साव धर्मशाला में आयोजित किया गया । मुख्य अतिथि कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव के द्वारा उपस्थित जनसमूह विद्यार्थी गण को संबोधित करते हुए उन्होंने अपने कॉलेज लाईफ़ की बाते साझा की साथ ही पढ़ाई के साथ खेल कूद एवं हॉस्टल लाईफ़ के बारे में भी जानकारिया प्रदान की साथ ही छात्रो द्वारा कियें गये माँगो पर भी अपनी सहमती प्रदान की, उपस्थित सभी अतिथियों ने भी अपने संबोधन में अपने विद्यालय जीवन का अनुभव साझा कर आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान की, उक्त कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन एनएसयूई ब्लॉक अध्यक्ष अभिनव तिवारी ने किया । उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में अभिनव, सुमित दुबे, धनजय,मानस ताम्रकार,अभिषेक उस्मान, जतिन, अमन, राहुल,मनीष तिवारी, अविनाष, प्रवीण, अंकुल, प्रशांत जायसवाल, आरती, मार्टिना पुरस्तम,आर्ची,मुस्कान ,माही ,रजनी सुरेश्वरी ,आंजली, अर्चना,जयंती सहित सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थिगण मौजूद रहे ।