Home छत्तीसगढ़ होली खेल रहे युवकों पर हवलदार ने चलाई गोली, हवलदार गिरफ्तार

होली खेल रहे युवकों पर हवलदार ने चलाई गोली, हवलदार गिरफ्तार

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

बिलासपुर। होली खेल रहे युवकों पर हवलदार ने गोली चला दी। गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने गोली चलाने वाले हवलदार पर हत्या के प्रयास का अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र के मल्हार चौकी अंतर्गत की है।

बीते सोमवार की शाम होली पर मल्हार निवासी पीयूष सिंह दोस्तों के साथ होली खेल रहा था। रेस्ट हाउस रोड़ पर सभी मित्र रंग गुलाल उड़ा रहे थे। इसके बाद वहां मैदान में गाना बजाना करने लगे। इसी दौरान सकरी स्थित दूसरी बटालियन का जवान पुलकेश नापित भी वहां पहुंचा। मिली जानकारी के अनुसार हवलदार मल्हार निवासी है और होली के दिन अपने घर गया था। जिस मैदान में पीयूष और उसके साथी होली खेल रहे थे वह मैदान हवलदार पुलकेश नापित के घर से लगा हुआ है। उसने शाम हो जाने और होली खत्म होने का हवाला दे रंग गुलाल उड़ाने और शोर शराबा करने से मना किया। जिससे युवकों से उसका विवाद हो गया। तब हवलदार पुलकेश नापित ने घर आकर बंदूक निकाल कर युवकों पर फायरिंग कर दी। जिसमें 25 वर्षीय युवक पीयूष सिंह के सीने में लगी। वह गोली लगने से गिर गया। पीयूष गैरेज में काम करता है।

गोली चलाने के बाद हवलदार वहां से फरार हो गया आसपास के लोगों ने पीयूष को मजदूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। मिली जानकारी के अनुसार हवलदार ने दो फायर किया था, जिसमें एक मिसफायर हो गई तब उसने दूसरी गोली चलाई जो पीयूष के सीने में लगी थी और वह घायल हो गया। गोली चलने की खबर सुनकर एडिशनल एसपी अर्चना झा, डीएसपी उड्डयन बेहार,थाना प्रभारी रविंद्र अनंत मौके पर पहुंचे और आरोपी हवलदार 49 वर्षीय पुलकेश नापित निवासी मल्हार जिला बिलासपुर के ऊपर हत्या के प्रयास का अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सकरी स्थित दूसरी बटालियन का जवान है।

डीएसपी उदयन बेहार ने बताया कि आरोपी घटना के समय ड्यूटी में नही था। वह होली पर अपने घर गया था। उसने सर्विस रायफल से नही बल्कि चिड़ीमार बंदूक से गोली चलाई है। पर उसके इंटेशन को देखते हुए उस पर हत्या के प्रयास का अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त उसकी चिड़ीमार बंदूक भी जब्त कर ली गई है।