Home छत्तीसगढ़ मंत्री देवांगन श्री रामलला के दर्शन के लिए 13 जुलाई को अयोध्या...

मंत्री देवांगन श्री रामलला के दर्शन के लिए 13 जुलाई को अयोध्या धाम जाएंगे

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

रायपुर//

उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन शनिवार 13 जुलाई को श्री रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या धाम जाएंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्री देवांगन प्रातः 9 बजे रायपुर स्थित अपने शासकीय निवास से प्रस्थान कर 9.30 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेंगे और वहां से विशेष विमान से अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगे। मंत्री श्री देवांगन पूर्वान्ह 11.15 बजे से संध्या 5.00 बजे तक श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या धाम में श्री रामलला का दर्शन एवं मंदिर भ्रमण करेंगे। इसके पश्चात वे महर्षि वाल्मिकी इंटरनेशनल एयरपोर्ट अयोध्या धाम से 5.15 बजे विशेष विमान से प्रस्थान कर संध्या 6.45 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर लौट आएंगे।