Home छत्तीसगढ़ हमें नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव में भी भाजपा का परचम लहराना...

हमें नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव में भी भाजपा का परचम लहराना है- मोहले

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

मुंगेली

छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार आयोजित इस विस्तृत नगर भाजपा मंडल कार्य समिति बैठक विभिन्न विषयों को लेकर हुई। अटल परिसर जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित मण्डल कार्यसमिति की बैठक में विधायक एवं पूर्वमंत्री पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि अब देश और प्रदेश दोनों जगह हमारी सरकार है ऐसे में हम कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और बढ़ गई है,अब हमें डबल इंजन की सरकार को आगे बढाते हुए नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव में भी भाजपा का परचम लहराना है। उन्होंने आगे कहा कि विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से हमें समाज के बीच जा कर जनता से जुड़ना है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर बार देश को प्रेरणा देने वाले विषय उठाते हैं , इस बार उन्होंने एक पेड़ मां के नाम लगाकर पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया है।इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेश पाठक ने कहा कि भाजपा ने इस बार जो लक्ष्य तय किया था उसे प्राप्त करने के लिए सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम किया है,इसी कारण केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनी है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरीश शुक्ला ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान जो भी कमी रह गई थी उन कमियों को दूर करने के लिए हम सब को मिल कर काम करना चाहिए। आगे उन्होंने सदस्यता अभियान पर जोर देते हुए कहा कि जो लगभग तीस प्रतिशत वोटर वोटिंग प्रक्रिया में भाग नहीं लेते उन्हें भी टारगेट कर सदस्यता अभियान में भाजपा से जोड़ना है। इस अवसर पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष शिवप्रताप सिंह ने कहा कि विपक्ष में काम करना बहुत कठिन था फिर भी भाजपा मुंगेली नगर व जिला संगठन ने प्रदेश द्वारा दिए गए दायित्वों को अक्षरशः निभाया है। इस अवसर पर नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष राणाप्रताप सिंह ने कहा कि जिस प्रकार हमने विधानसभा तथा लोकसभा चुनाव में क्रमशः 4 हजार व 6 हजार की लीड से नगर में जीत हासिल किया है उसी प्रकार हमें आने वाले नगरीय निकाय तथा पंचायत चुनाव में भी एकजुटता के साथ काम कर सफलता प्राप्त करना है। जिला मंत्री दीनानाथ केशरवानी ने संसद में महामहिम राष्ट्रपति जी के अभिभाषण का वाचन करते हुए कहा कि भारत का 2024 का चुनाव दुनिया का सबसे बड़ा ऐतिहासिक चुनाव था। संचालन नगर मण्डल महामंत्री रामशरण यादव ने एवं आभार नगर मण्डल महामंत्री मुकेश रोहरा ने किया। इस अवसर पर जिला मंत्री सरस्वती सोनी,नगर पालिका उपाध्यक्ष मोहन मल्लाह,पूर्व नपा अध्यक्ष संतुलाल सोनकर,श्यामजी देवांगन, सुनील पाठक,संजय वर्मा,आशीष मिश्रा, माला गुप्ता,स्वेता सोनी सहित नगर मण्डल के पदाधिकारी गण,नगर पालिका के पार्षद गण, सभी वार्डों के अध्यक्ष गण एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।