Home छत्तीसगढ़ अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगासांसद विजय बघेल ​दिल्ली से ही डीपीएस मामले...

अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगासांसद विजय बघेल ​दिल्ली से ही डीपीएस मामले पर संज्ञान

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

यदि अपराध हुआ है तो उन अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा
सांसद विजय बघेल ​दिल्ली से ही डीपीएस मामले पर संज्ञान
कलेक्टर, एसपी और डीपीएस स्कूल प्रबंधन को ​निष्पक्ष जांच का आदेश
भिलाई। दिल्ली पब्लिक स्कूल रिसाली (डीपीएस) के मामले को दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने दिल्ली में रहते हुए संज्ञान में लिया है। लोकसभा सत्र के चलते सांसद विजय बघेल कुछ दिनों से दिल्ली में ही है। वहां उन्हें डीपीएस स्कूल के​ विषय से संबंधित सूचना मिली। सूचना मिलते ही सांसद विजय बघेल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कलेक्टर, एसपी और डीपीएस स्कूल प्रशासन के चेयरपर्सन से बातचीत की। उन्हें सख्त​ निर्देश दिया है कि वे मामले की पूरी इमानदारी और निष्ठा से निष्पक्ष जांच करें। क्योंकि यदि ऐसी कोई घटना व अपराध हुआ है। तो यह अमानवीय है, निंदनीय है। यह पूरे भिलाई को शर्मशार करने वाली बात है। ऐसे में इस तरह के जघन्य क्रूरतापूर्ण अपराध करने वाले क्षमा के योग्य नहीं है। इसलिए मामले की सख्ती से निष्पक्ष जांच हो और जो भी अपराधी है उसे सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी।

सांसद विजय बघेल ने कहा कि वे डीपीएस के अभिभावको के साथ है। अभिभावको ने जो किया और जो उनकी मांगे जायज है। उन्होंने अभिभावकों को आश्वस्त किया है कि इस तरह के अमानिवीय ​हरकत करने वालों को ​किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगी। उन्हें वे कड़ी से कड़ी सजा दिलाने हर संभव प्रयास करेंगे।