Home छत्तीसगढ़ हर घर तिरंगा अभियान: स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे के साथ लगाएं प्रोफाइल...

हर घर तिरंगा अभियान: स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे के साथ लगाएं प्रोफाइल पिक्चर-मनीष शर्मा

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

बिलासपुर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के हर संभव प्रयास से पूरा देश एवं हमारा छत्तीसगढ़ राज्य “हर घर तिरंगा” अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहा है। इस राष्ट्रीय महापर्व में वरिष्ठ पत्रकार मनीष शर्मा ने नागरिकों से इस अभियान में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। तिरंगे के साथ अपनी प्रोफाइल पिक्चर लगाकर, हम सभी इस राष्ट्रीय पर्व को और खास बना सकते हैं और देश के प्रति अपनी एकजुटता और सम्मान प्रकट कर सकते हैं।श्री शर्मा ने कहा है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य देशवासियों के दिलों में तिरंगे के प्रति गर्व और सम्मान की भावना को और गहरा करना है। हर भारतीय को इस पहल का हिस्सा बनकर, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की शान को और ऊंचा करने का मौका मिल रहा है। इस अभियान में भाग लेने के लिए [हर घर तिरंगा अभियान की वेबसाइट](https://harghartirangacg.netlify.app/) पर जाकर अपनी फोटो अपलोड करनी होगी। इसके बाद, तिरंगे के साथ आपकी प्रोफाइल पिक्चर तैयार हो जाएगी, जिसे आप सोशल मीडिया पर साझा कर सकते हैं।