Home छत्तीसगढ़ शिक्षा के साथ सेवा का भी पाठ पढाते है शिक्षक ….शिवानी सुशांत...

शिक्षा के साथ सेवा का भी पाठ पढाते है शिक्षक ….शिवानी सुशांत सिंह, अकलतरा जनपद पंचायत के व्दारा सोलह शिक्षको का हुआ सम्मान

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अकलतरा जनपद पंचायत के व्दारा शिक्षा के साथ साथ सेवा भाव से हर सामाजिक कार्यो के लिए समुदाय के साथ मिलकर कार्य करने वाले सोलह शिक्षको का सम्मान अकलतरा जनपद पंचायत के सभागार मे किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के जयघोष के साथ हुआ जिसमे मुख्य अतिथी के रूप मे उपस्थित जनपद पंचायत अकलतरा के अध्यक्ष श्रीमती शिवानी सुशांत सिंह ने शिक्षको को कर्मवीर की उपाधि देते हुए इनके किए गए सामाजिक कार्यो की सराहना करते हुए शिक्षकिय दायित्वो के साथ समुदाय को साथ लेकर कार्य करने को प्रेरक कार्य बताया कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष रामगोपाल कौशिक ने कहा की गुरू का हर कार्य शिष्य के लिए प्रेरणा स्त्रोत रहा है गुरू को सदैव हरि का दर्जा दिया जाता है कार्यक्रम मे विशिष्ट अतिथी के रूप मे उपस्थित जनपद पंचायत के सीइओ हिमांशु गुप्ता ने कहा की शिक्षकिय पेशा सदैव समर्पण व त्याग के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देता है हमे शिक्षा के दायित्वो को कर्तव्यनिष्ठता के साथ निभाना चाहिए शिक्षक सम्मान कार्यक्रम के संयोजक पूर्व जिला पंचायत सभापति युवा नेता सुशांत सिंह ने शिक्षको को प्रणाम करते हुए कहा की शिक्षक ही धरती पर भगवान का स्वरूप है हमे इनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए सदैव इनके कार्यो का अनुसरण करना चाहिए कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक आदित्यनारायण पाण्डेय के व्दारा किया गया कार्यक्रम को राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अनुभव तिवारी विष्णु पटेल हनुमंत राठौर जीवन लाल यादव ने भी संबोधित किया कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन युवा नेता सुशांत सिंह के व्दारा किया गया इस अवसर पर सूरज साहू जीवन लाल यादव आदित्य पाण्डेय अनुभव तिवारी हनुमंत राठौर दीपक यादव साकेत पाण्डेय विमलेश महिपाल रामशरण सिंगसर्वा विष्णु पटेल विष्णु यादव दिलीप रात्रे जिवेन्द्र चौहान भागवत पटेल गोपेश कुमार पाटले योगेश राठौर सनित बंजारे का सम्मान मोमेन्टो प्रमाण पत्र श्रीफल व नारियल से किया गया