Home छत्तीसगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गिरजा शंकर जायसवाल का रायपुर स्थांतरण होने पर दी...

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गिरजा शंकर जायसवाल का रायपुर स्थांतरण होने पर दी गई विदाई

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

मुंगेली

जिले में पदस्थ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गिरिजाशंकर जायसवाल का रायपुर स्थान्तरण होने पर स्मृति चिन्ह एवं गणेश जी की मूर्ति भेंट कर विदाई दी गई। कार्यालय पुलिस अधीक्षक के सभाकक्ष में आयोजित विदाई समारोह में कलेक्टर राहुल देव ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पुष्प भेंटकर नए जगह पदस्थापना होने पर शुभकामनाएं दी और कहा कि अधिकारियों का स्थानांतरण एक सामान्य प्रक्रिया है। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के जिले में कामकाज की खुलकर सराहना की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जायसवाल ने सभी अधिकारियों को धन्यवाद दिया और कहा कि मुंगेली जिले में काम करना उनके लिए बेहतर अनुभव रहा, वे इसे हमेशा याद रखेंगे। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, विवेक शुक्ला सहित पुलिस प्रशासन के अधिकारीगण, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय मौजूद रहे। बता दे कि भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जायसवाल का स्थानांतरण उप पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर अटल नगर किया गया है। जिले के नए पुलिस अधीक्षक अब भोजराम पटेल होंगे।