मुंगेली- देश के सबसे बड़े राजपूत युवा संगठन श्री राजपूत करणी सेना (एकीकृत राजपूत युवा संगठन) द्वारा संगठनात्मक विस्तार के क्रम में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना एवं प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह परिहार की अनुशंसा पर भवानी सिंह को जिलाध्यक्ष बनाया गया है वही ऋतुराज सिंह को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी है।मुंगेली निवासी रविराज सिंह को संगठन का नगर प्रभारी नियुक्त किया गया है।नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भवानी सिंह व नगर प्रभारी रविराज सिंह ने इस विश्वास एवं जिम्मेदारी के लिए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना और प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह परिहार का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि संगठन की विचारधारा और उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाना ही उनका पहला कर्तव्य होगा तथा समाज और युवाओं की सेवा के लिए वह सदैव हम तत्पर रहेंगे।इस नियुक्ति से क्षेत्र के राजपूत समाज के युवाओं में हर्ष का माहौल है और सभी ने भवानी सिंह ऋतुराज सिंह और रविराज सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ दी हैं।




