Home छत्तीसगढ़ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किए माँ महामाया देवी के दर्शन

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किए माँ महामाया देवी के दर्शन

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

रतनपुर। शारदीय नवरात्रि के चतुर्थ दिवस पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विश्व प्रसिद्ध सिद्ध शक्तिपीठ माँ महामाया देवी मंदिर पहुंचे। वीआईपी पार्किंग स्थल पर विधायक, पूर्व विधायक, जिलाध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

मंदिर प्रांगण में ट्रस्ट अध्यक्ष आशीष सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष सतीश शर्मा, मैनेजिंग ट्रस्टी अरुण शर्मा एवं अन्य पदाधिकारियों ने उनका अभिनंदन किया। इसके पश्चात श्री बघेल ने माँ महामाया देवी के दर्शन कर विधिविधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने परिक्रमा करते हुए दर्शनार्थियों से भी मुलाकात की।

पूर्व मुख्यमंत्री के साथ पूर्व खनिज निगम अध्यक्ष गिरीश देवांगन, पूर्ण निर्माण अध्यक्ष शन्नी अग्रवाल सहित अनेक नेता मौजूद रहे। दर्शन उपरांत श्री बघेल मंदिर ट्रस्ट के बैठक कक्ष पहुंचे और वहां उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भेंटवार्ता कर उनका हालचाल जाना।

मंदिर प्रांगण में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, भाटापारा विधायक इंद्रदेव साव, जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी, पूर्व विधायक सियाराम कौशिक, पूर्व मंडी अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला, पूर्व सहकारी अध्यक्ष प्रमोद नायक, कांग्रेस प्रवक्ता अभयनारायण राय, पूर्व महापौर रामशरण यादव सहित प्रदेश एवं जिले के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।