Home अपराध आसामा सिटी में विवाद के बाद मारपीट — लोकेश चौहान और भाई...

आसामा सिटी में विवाद के बाद मारपीट — लोकेश चौहान और भाई द्वारा हमला करने का आरोप, CIMS में कराया गया प्राथमिक उपचार, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

बिलासपुर। शहर के आसामा सिटी क्षेत्र में बीते 1 नवम्बर की रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद मारपीट की घटना ने तूल पकड़ लिया है। आरोप है कि बैंक प्रबंधक लोकेश चौहान और उनके भाई हिमांशु चौहान (चीकू) ने मिलकर विवेक देवांगन पर हमला किया।

जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब विवेक देवांगन किराना दुकान से सामान लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गया। बताया जा रहा है कि आरोपित भाइयों ने एकजुट होकर विवेक पर हमला किया, जिससे वह घायल हो गया।

घटना के बाद विवेक देवांगन को CIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका प्राथमिक उपचार (मुआयना) किया गया।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि थानां सकरी , पुलिस ने शिकायत दर्ज करने में देर की और प्रारंभिक कार्रवाई में लापरवाही बरती। उनका कहना है कि आरोप गंभीर होने के बावजूद पुलिस ने दबाव में नरमी दिखाई और आरोपितों को तुरंत गिरफ्तार नहीं किया।

परिजनों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और पुलिस की भूमिका की भी जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि मामला सामान्य नागरिक से जुड़ा होता, तो तुरंत गिरफ्तारी होती, लेकिन आरोपियों के प्रभाव के कारण पुलिस ने पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया।