Home छत्तीसगढ़ भाजयुमो में संगठन विस्तार:गौरी गुप्ता बनीं प्रदेश उपाध्यक्ष,विधायक अमर अग्रवाल को बताया...

भाजयुमो में संगठन विस्तार:गौरी गुप्ता बनीं प्रदेश उपाध्यक्ष,विधायक अमर अग्रवाल को बताया अपना राजनीतिक गुरु,प्रदेश नेतृत्व का जताया आभार

IMG-20251011-WA0045
IMG-20250614-WA0035
IMG-20250614-WA0034
IMG-20250614-WA0033
IMG-20250614-WA0032
IMG-20250614-WA0030
IMG-20250614-WA0031
IMG-20250614-WA0029
IMG-20250614-WA0028

IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

बिलासपुर/भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा पूरे प्रदेश में संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से विस्तार किया गया है। यह संगठनात्मक विस्तार प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा की अनुशंसा पर किया गया,जिसके तहत कई सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इसी क्रम में बिलासपुर की सक्रिय युवा कार्यकर्ता गौरी गुप्ता को भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद गौरी गुप्ता ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है,वह उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी और युवा मोर्चा को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी।

 

गौरी गुप्ता ने विशेष रूप से बिलासपुर नगर विधायक अमर अग्रवाल का आभार जताते हुए उन्हें अपना राजनीतिक गुरु बताया। उन्होंने भावुक शब्दों में कहा कि “अमर अग्रवाल मेरे राजनीतिक गुरु हैं। मैं जितना धन्यवाद दूं उतना कम है। आज मैं जो कुछ भी हूं,सिर्फ और सिर्फ अपने गुरु अमर अग्रवाल की वजह से हूं। भारतीय जनता युवा मोर्चा में प्रदेश उपाध्यक्ष का पद मिलना उन्हीं के मार्गदर्शन और विश्वास का परिणाम है। उन्होंने मुझे इतने बड़े दायित्व के योग्य समझा,इसके लिए मैं उनकी सदैव आभारी रहूंगी।”

 

उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसा संगठन है जो कार्यकर्ताओं की मेहनत,निष्ठा और समर्पण को पहचानता है और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देता है। गौरी गुप्ता ने पार्टी संगठन के सभी वरिष्ठ नेताओं का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में वे युवाओं को संगठन से जोड़ने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगी।

गौरी गुप्ता की नियुक्ति से जिले सहित पूरे प्रदेश में युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। संगठन के लोगों ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में भाजयुमो को नई ऊर्जा मिलेगी और युवा मोर्चा संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी।