Home खास खबर रतनपुर में सुरक्षा सख्त, थाना प्रभारी नीलेश पांडेय ने बढ़ाई पुलिस चौकसी

रतनपुर में सुरक्षा सख्त, थाना प्रभारी नीलेश पांडेय ने बढ़ाई पुलिस चौकसी

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

रतनपुर– बिलासपुर जिले के कोटा क्षेत्र में लगातार सामने आ रही चोरी की वारदातों के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह एक्टिव मोड में आ गया है। हमारी टीम ने देर रात रतनपुर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। कड़कड़ाती ठंड के बावजूद पुलिस जवान मुस्तैदी से तैनात मिले और चौक-चौराहों पर निगरानी कड़ी दिखाई दी।


रतनपुर के महामाया चौक और शनिचरी चौक पर नाकाबंदी की गई है। यहां राइफलधारी पुलिस कर्मी वाहनों की जांच कर रहे हैं और संदेहास्पद गतिविधियों पर पैनी नजर रखे हुए हैं।


जानकारी के मुताबिक, रात के वक्त पूरे क्षेत्र में आठ जवान पेट्रोलिंग पर रहते हैं, जो लगातार गश्त कर रहे हैं।
एसएसपी रजनेश सिंह ने हाल ही में थानों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए थे। इन्हीं निर्देशों के बाद रतनपुर थाना प्रभारी नीलेश पांडेय ने संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल और चेकिंग प्वाइंट बढ़ाकर चौकसी और कड़ी कर दी है।
हमारी पड़ताल में सामने आया कि पुलिस की सक्रिय गश्त से आपराधिक तत्वों में दबाव बढ़ा है और आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत होता दिख रहा है।