Home देश कौन सी है वो पार्टी जिसमें टीएमसी का बागी गुट होने जा...

कौन सी है वो पार्टी जिसमें टीएमसी का बागी गुट होने जा रहा मर्ज? एनडीए को समर्थन देने का प्‍लान

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

पश्चिम बंगाल के सियासी गलियारों से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. सूत्रों के मुताबिक, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर बगावत का झंडा बुलंद करने वाले बागी गुट ने अब एक बड़ा राजनीतिक कदम उठाने का मन बना लिया है. खबर है कि टीएमसी का यह असंतुष्ट धड़ा बहुत जल्द नेशनलिस्‍ट सिटीजन पार्टी में खुद का विलय करने जा रहा है. इस राजनीतिक हलचल ने बंगाल के साथ-साथ पूरे पूर्वोत्तर की राजनीति में भूचाल ला दिया है. नेशनलिस्‍ट सिटीजन पार्टी की मुख्य रूप से मौजूदगी असम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और उत्तर-पूर्व के अन्य राज्यों में मानी जाती है. टीएमसी के बागी नेताओं का यह गुट न सिर्फ इस पार्टी में शामिल होगा बल्कि केंद्र की सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार को अपना बिना शर्त समर्थन भी देगा. इस संभावित मर्जर के बाद पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी को संसदीय और सांगठनिक स्तर पर एक और बड़ा झटका लगना तय माना जा रहा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here