Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें मुंगेली राजनीति की बड़ी खबर: सक्रिय युवा नेता अमितेश विज्जु आर्य को...

मुंगेली राजनीति की बड़ी खबर: सक्रिय युवा नेता अमितेश विज्जु आर्य को मिली एल्डरमैन की जिम्मेदारी

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

मुंगेली। शहर की राजनीति में लगातार सक्रिय रहने वाले और भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर युवा नेता अमितेश विज्जु आर्य को एल्डरमैन नियुक्त किया गया है। उनके एल्डरमैन बनने की खबर आते ही मुंगेली भाजपा और विशेषकर युवा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
शुरू से राजनीति में रहे हैं सक्रिय
शंकर वार्ड के पूर्व पार्षद अमितेश विज्जु आर्य की गिनती मुंगेली के जमीनी और ऊर्जावान नेताओं में होती है। वे मुंगेली की स्थानीय राजनीति में शुरू से ही बेहद सक्रिय और मुखर रहे हैं। जनता के मुद्दों को लेकर हमेशा आगे रहने वाले अमितेश ने संगठन में भी अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
संगठन में निभा चुके हैं बड़ी जिम्मेदारी
अमितेश विज्जु आर्य केवल वार्ड की राजनीति तक सीमित नहीं रहे, बल्कि उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिला महामंत्री के रूप में भी लंबे समय तक अपनी सेवाएं दी हैं। युवा मोर्चा के जिला महामंत्री रहते हुए उन्होंने जिले भर में युवाओं को पार्टी से जोड़ने और संगठन को मजबूत करने में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
बधाइयों का लगा तांता
उन्हें एल्डरमैन नियुक्त किए जाने पर शहर के वरिष्ठ भाजपा नेताओं, पार्षदों और युवा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। समर्थकों का कहना है कि पार्टी ने एक सच्चे, कर्मठ और जमीनी कार्यकर्ता को यह सम्मान देकर युवाओं का मान बढ़ाया है। अमितेश विज्जु आर्य की इस नियुक्ति पर उन्हें सोशल मीडिया से लेकर व्यक्तिगत रूप से बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।