
गणपति बप्पा मोरिया मंगल मूर्ति मोरिया पूरे भारत वर्ष में अभी गणपति उत्सव की धूम मची हुई है लोरमी की सभी समिति अपने विघ्नहर्ता की सेवा में लगे हुए हैं इसी कड़ी में लोरमी की माँ शीतला गणेश उत्सव समिति श्री वरद गणेश उत्सव समिति के द्वारा गणपति उत्सव का आयोजन किया गया है जिसमें हर आम नागरिक दर्शन पूजा अर्चना का सौभाग्य पा रहे हैं आज लोरमी के सभी पंडालों में हवन किया गया उसके बाद गणेश जी धूमधाम से आरती की गई आज के आरती में भाजपा के जिला महामंत्री गुरमीत सलूजा जी शामिल हुए उन्होंने कहा कि गणेश जी मंगलमूर्ति सुखकर्ता हैं उनकी पूजा अर्चना से हर मनोकामनाएं पूरी होती हैं इस अवसर भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री
घनशू राजपूत जिला उपाध्यक्ष तामेश्वर साहू लोरमी युवा मोर्चा के महामंत्री मुकेश जायसवाल मोदी समाजसेवी गोलू खत्री शामिल हुए एवं गणपति बप्पा जी की पूजा अर्चना करके सभी के सुख शांति समृद्धि की कामना की इस दौरान समिति के सभी सदस्य एवं भक्त जन उपस्थित रहे हैं


