Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जशपुर के 37 यात्री करेंगे अमृतसर...

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जशपुर के 37 यात्री करेंगे अमृतसर और वैष्णोदेवी के दर्शन  

0
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

रायपुर : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जशपुर के 37 यात्री करेंगे अमृतसर और वैष्णोदेवी के दर्शन

 

 

 

 

 

10 से 15 नवंबर तक होगी यात्रा, इच्छुक पात्र नागरिकों से आवेदन आमंत्रित

रायपुर, 29 अक्टूबर 2026

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के 37 यात्रियों को नवंबर माह में तीर्थ यात्रा पर ले जाया जाएगा। यात्रा का कार्यक्रम 10 से 15 नवंबर 2026 तक निर्धारित है। इस दौरान यात्री अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर, वैष्णो माता मंदिर और वाघा बॉर्डर का भ्रमण करेंगे।

यात्रा के लिए इच्छुक पात्र व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन के साथ दो पासपोर्ट आकार के फोटो, आधार कार्ड, राशन कार्ड, मतदाता परिचय पत्र की छायाप्रति और मेडिकल प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा।

यात्रियों के चयन के लिए निर्धारित पात्रता

योजना में छत्तीसगढ़ के निवासी वरिष्ठ नागरिक, विधवा एवं परित्यक्त महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। चयन में ग्रामीण क्षेत्र के 75 प्रतिशत और नगरीय क्षेत्र के 25 प्रतिशत यात्रियों को शामिल किया जाएगा। हितग्राहियों में 80 प्रतिशत बीपीएल और 20 प्रतिशत एपीएल श्रेणी के होंगे। एपीएल आवेदक आयकरदाता की श्रेणी में नहीं होना चाहिए।

आवेदक ने पहले इस योजना का लाभ न लिया हो, वह शासकीय सेवक न हो और गंभीर संक्रामक रोग से ग्रसित न हो। 65 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे व्यक्ति, जो अकेले यात्रा करने में असमर्थ हैं, अपने साथ 21 से 50 वर्ष आयु का एक सहायक ले जा सकते हैं। पति-पत्नी में से किसी एक का चयन होने पर जीवनसाथी भी यात्रा कर सकेगा।