Home छत्तीसगढ़ कम धान बेचने पर भी प्रति एकड़ 13,839 रुपए की आदान सहायता...

कम धान बेचने पर भी प्रति एकड़ 13,839 रुपए की आदान सहायता के निर्णय से किसानों में खुशी की लहर

0
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

रायपुर : कम धान बेचने पर भी प्रति एकड़ 13,839 रुपए की आदान सहायता के निर्णय से किसानों में खुशी की लहर

 

 

 

 

 

कृषक भोज कुमार पटेल ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, कहा-किसानों को मिलेगा आर्थिक संबल

रायपुर, 17 नवम्बर 2026

धान खरीदी और कृषक उन्नति योजना के तहत मिलने वाली आदान सहायता को लेकर किसानों में खुशी की लहर है। पुसौर विकासखण्ड के ग्राम गोर्रा के किसान भोज कुमार पटेल का कहना है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किसानों के हित में ऐसी व्यवस्था की है, जिससे कम मात्रा में धान बेचने वाले किसानों को भी राहत मिलेगी। शासन द्वारा प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान खरीदी की व्यवस्था की गई है। यदि कोई किसान किसी कारणवश 15 या 16 क्विंटल ही धान बेच पाता है, तब भी उसे पात्रता के अनुसार अंतर की आदान सहायता राशि मिलेगी। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान की चिंता नहीं रहेगी।

भोज कुमार पटेल ने कहा कि कृषक उन्नति योजना के तहत पात्र किसानों को प्रति एकड़ 13 हजार 839 रुपए की दर से आदान सहायता राशि दी जाएगी। सरकार की इस व्यवस्था से किसानों को खेती-किसानी के लिए आर्थिक मदद मिलेगी। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताया। किसान ने बताया कि वे 25 एकड़ में धान की खेती करते हैं। धान खरीदी की व्यवस्था से उन्हें अच्छी सुविधा मिल रही है। उन्होंने गोर्रा धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं की भी सराहना की। भोज कुमार ने बताया कि सोसायटी में पेयजल सहित किसानों के लिए जरूरी सुविधाएं अच्छी हैं। साथ ही कहा कि प्रति एकड़ मिलने वाली आदान सहायता राशि से ट्रैक्टर खरीदने की योजना है। धान बेचने से मिलने वाली राशि से वे रबी फसल में गेहूं की खेती भी करते हैं। किसानों के हित में सरकार द्वारा लिए जा रहे फैसलों से उन्हें खेती-किसानी में सहारा मिल रहा है।