Home समाचार Maharashtra : NCP प्रमुख शरद पवार का ऐलान, नहीं लड़ेंगे चुनाव

Maharashtra : NCP प्रमुख शरद पवार का ऐलान, नहीं लड़ेंगे चुनाव

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

मुंबई। राकांपा (NCP) प्रमुख शरद पवार ने ऐलान किया है कि वे इस बार का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। सोमवार को पवार की ओर से जारी बयान में कहा गया कि उनके परिवार के दो सदस्य चुनाव मैदान में उतर रहे हैं, इसलिए उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। वे 14 बार चुनाव मैदान में उतर चुके हैं।

बता दें कि मौजूदा समय में शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले बारामती लोकसभा सीट से सांसद हैं, जबकि उनके भतीजे अजीत पवार महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्य हैं। इस बीच पवार के बेटे पार्थ पवार के सक्रिय राजनीति में आने की अटकलें लगाई जा रही थीं। कहा जा रहा है कि वे मवाल लोकसभा सीट से मैदान में उतर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here