Home समाचार Lok Sabha Elections 2019: दिल्ली की सातों सीटों पर 12 मई को...

Lok Sabha Elections 2019: दिल्ली की सातों सीटों पर 12 मई को होगा मतदान

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर की सभी सीटों के लिए छठे चरण में 12 मई को मतदान होगा। दिल्ली की सातों सीटों और इससे जुड़े हुए फरीदाबाद, गुरुग्राम, सोनीपत में एक ही दिन मतदान होगा। चुनाव परिणाम 23 मई को घोषित किए जाएंगे।

रविवार को लोकसभा चुनाव के बारे में घोषणा करते हुए कहा मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि इस बार सभी बूथों पर पोलिंग के दौरान वीवीपैट का इस्तेमाल किया जाएगा।

गौरतलब है कि 2014 में लोकसभा की 7 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जीत हासिल की थी। वहीं विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी (AAP) ने जीत हासिल की थी।

गौरतलब है कि दिल्ली से सटे यूपी में सात चरणों में चुनाव होगा। कुल सीटों की संख्या 80 है। प्रदेश के पूर्व क्षेत्र में कुल सीटों की संख्या 40 है, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुल सीटों की संख्या 39 है। 2014 में हुए लोक सभा चुनाव में प्रदेश की कुल सीटों में सर्वाधिक 73 सीटों में बीजेपी गठबंधन के खाते में गई थीं। बीजेपी का मुख्य मुकाबला सपा-बसपा गठबंधन के बीच होगा। कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को चुनावी समर में उतार कर मुकाबले को काफी दिलचस्प बना दिया है।

यहां पर बता दें कि केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय गोयल ने रविवार सुबह कहा था कि दिल्ली की लोकसभा की सात सीटों पर उनकी पार्टी का कांग्रेस से सीधा मुकाबला है और आगामी लोकसभा चुनाव में AAP राष्ट्रीय राजधानी में तीसरे स्थान पर रहेगी।

बता दें कि चांदनी चौक लोकसभा सीट से पार्टी के संभावित उम्मीदवारों में गोयल का भी नाम चल रहा है। इस सीट का प्रतिनिधित्व फिलहाल केंद्रीय मंत्री हर्ष वर्धन करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here