Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का बयान बोले : आर्थिक...

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का बयान बोले : आर्थिक बदहाली की ओर बढ़ रहा राज्य

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

 पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने शनिवार को एकात्म परिसर में कहा कि राज्य आर्थिक बदहाली की ओर बढ़ रहा है। डॉ. रमन ने कहा कि राज्य के आर्थिक बदहाली की चेतावनी मैंने विधानसभा सत्र के दौरान दी थी। उन्होंने कहा कि राज्य दिवालियापन की ओर बढ़ रहा है। अब इसके नतीजे समाने आने लगे है। कोषालय का सर्वर 22 दिन से डाउन है। आज आईटी की तकनीकी इतनी आगे बढ़ गई है कि सर्वर 10 मिनिट भी डाउन नहीं होता। इसे जानबूझ कर डाउन बताया जा रहा है। करोड़ों का पेमेंट रूका हुआ है। सरकार के पास देने के लिए पैसे नहीं है। एक तारीख आ रही है और वेतन देने की स्थिति में सरकार नहीं है।

विधायकों की तनख्वाह रुकी हुई है। कई प्रकार की पेंशन राशि का भुगतान नहीं हो रहा है। केंद्र सरकार की योजनाओं को बंद करने की साजिश चल रही है। डॉ. रमन ने कहा कई किसानों को बोनस का प्रमाण पत्र नहीं दिया गया है। प्रदेश में विकास कार्य बंद पड़े है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सात बार कर्ज ले चुकी है और अब आगे कर्ज भी मिलना बंद हो जाएगा। राज्य में वित्तीय संकट गहराता जा रहा है।