Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में कांग्रेस बोली : 15 सालों तक भाजपा ने प्रदेश में...

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस बोली : 15 सालों तक भाजपा ने प्रदेश में मचाई लूट, जनता से मांगे माफी

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

भाजपा द्वारा कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी और प्रवक्ताओं के संबंध में दिए बयान पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जनता के द्वारा नकारे जाने के बाद लोकसभा चुनावों में भी भाजपा अपनी लुटिया डूबती देख कर भाजपाई मानसिक अवसाद की स्थिति में है। इसीलिए भाजपा की भाषा मे अभद्रता और आचरण में बौखलाहट दिख रही है। राज्य में मुद्दों के अकाल से जूझ रही भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और प्रवक्ताओं में इतनी भी योग्यता नही बची है कि वे विपक्षी दल के रूप पार्टी के पक्ष में कोई बयान बना सके और मुद्दों को उठा सके। भाजपा संगठन की इतनी दयनीय हालत हो गयी है कि उसके नेताओ और प्रवक्ताओं को अपने राजनैतिक बयान के लिए भी वेतन भोगी कर्मचारियों का सहारा लेना पड़ता है। भाजपा के मीडिया डिपार्टमेन्ट की कमान पार्टी के नेताओ के हाथ में है ही नही। भाजपा का मीडिया विभाग वेतनभोगी कर्मचारियों चला रहे हैं। भाजपा के प्रवक्ता खुद बयान तक जारी करने की हैसियत नही रखते हैं। भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता सच्चिदानन्द उपासने अनेको बार अपनी इस पीड़ा को सार्वजनिक कर चुके है। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस के नेता और प्रवक्ता भाजपा को आगे भी ऐसे ही बेनकाब करते रहेंगे। कांग्रेस प्रवक्ताओं को कानूनी कार्यवाही की गीदड़ भभकी देने वाले भाजपा प्रवक्ता अपने नेताओ को सलाह दे राज्य को अपने भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी के कारण 15 साल पीछे धकेलने के गुनाह के लिए भारतीय जनता पार्टी को राज्य की जनता से माफ ी मांगनी चाहिये। झलियामारी जैसे घृणित अनाचार की घटना होने देने के लिए माफ ी मांगनी चाहिए। रमन सिंह के दामाद द्वारा गरीबों के अस्पताल के निर्माण में की गयी लूट के लिए माफ ी मांगनी चाहिए, गरीबों के राशन में डकैती डाल कर किये गए 36,000 करोड़ के नान घोटाला के लिए भाजपा को माफी मांगनी चाहिए। अंतागढ़ और झीरम नर संहार के लिए भाजपा को माफी मांगनी चाहिये। भाजपा ने पिछले पंद्रह सालों में प्रदेश की जनता के खिलाफ इतने गुनाह किये है कि रमन सिंह सहित पूरे मन्त्रिमण्डल के सदस्य प्रयाग जाकर गंगा स्नान भी कर ले तो उनके पाप नही धुलने वाले। गरीबों के साथ अत्याचार की कोई माफी नही है लेकिन वास्तव में भाजपाइयों को अपने गुनाह का प्रायश्चित करना है तो वे छत्तीसगढ़ के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रो की जनता से प्रायश्चित रैली निकाल कर माफी मांगे।