Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ : कल प्रदेश कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ का शुभारंभ करेंगे सीएम...

छत्तीसगढ़ : कल प्रदेश कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ का शुभारंभ करेंगे सीएम भूपेश बघेल

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

कांग्रेस मोर्चा संगठनों के प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी और प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन ने शनिवार को पत्रवार्ता में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की घोषणा न्यूनतम आय योजना (न्याय) को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि लोकसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार के लिए 31 मार्च को दंतेवाड़ा में माता दंतेश्वरी के दर्शन पश्चात  प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किरन्दुल में हरी झण्डी दिखाकर न्याय यात्रा का शुभारंभ करेंगे। इस न्याय यात्रा के पूरे कार्यक्रम की जवाबदारी 3 मोर्चा संगठनों महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई को सौंपी गई है। न्याय यात्रा में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा और युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कोको पाढ़ी और महेन्द्र गंगोत्री पूरे समय न्याय यात्रा करेंगे। उन्होंने बताया कि न्यूनतम आय योजना आज देश में न्याय का प्रतीक बन चुकी है। यह छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है कि इस योजना की घोषणा राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ में 29 जनवरी को की थी।  राहुल गांधी ने कहा है कि देश की 20 प्रतिशत आबादी यानी 5 करोड़ परिवार के खातों में सीधे हर माह 6000 रुपए जाएगा यानी वर्ष में 72000 रुपए का सीधा लाभ मिलेगा। इससे न केवल बेरोजगारी खत्म होगी, वरन एक साथ पांच करोड़ परिवार गरीबी रेखा से बाहर आ जाएगा। यात्रा के संचालन के लिए  सुशील सन्नी अग्रवाल,  फूलोदेवी नेताम महेन्द्र गंगोत्री, पूर्णचंद पाढ़ी, आकाश शर्मा, अमित शर्मा, अभिषेक बोरकर, आशीष अवस्थी, रविन्द्र राज पुरोहित व रवि सोनी को जिम्मेदारी दी गई है। प्रेसवार्ता में प्रदेश प्रवक्ता विकास तिवारी, एमए इकबाल, सुरेन्द्र वर्मा, एनएसयूआई अध्यक्ष आकाश शर्मा, युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पूर्णचंद पाढ़ी, महिला कांग्रेस उषा रज्जन श्रीवास्तव व वंदना राजपूत उपस्थित थे।