Home समाचार राहुल गांधी बोले : भारत की आत्मा और भविष्य के लिए वोट...

राहुल गांधी बोले : भारत की आत्मा और भविष्य के लिए वोट करें

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण के मतदान आरंभ होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 2014 के भाजपा के वादों और राफेल एवं कृषि संकट सहित कई मुद्दों को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और जनता से भारत की आत्मा व भविष्य के लिए वोट करने का आह्वान किया।

गांधी ने ट्वीट किया, ‘दो करोड़ नौकरियां नहीं मिलीं, 15 लाख रुपये खाते में नहीं आए, अच्छे दिन नहीं आए। इसके अलावा नौकरी नहीं है, नोटबन्दी हो गई, किसान संकट में हैं। गब्बर सिंह टैक्स लगा दिया गया।’

कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया, सूटबूट की सरकार, राफेल, झूठ पर झूठ, अविश्वास, हिंसा, नफरत और डर है। उन्होंने कहा, ”आप आज भारत की आत्मा के लिए वोट करिए। भारत के भविष्य के लिए वोट करिए। अक्लमंदी से वोट करिए।”आज 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है।