Home छत्तीसगढ़ तीन सीटो पर दूसरे चरण के 71 फीसदी मतदान

तीन सीटो पर दूसरे चरण के 71 फीसदी मतदान

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

रायपुर। निर्वाचन आयोग के अनुसार लोकसभा चुनाव के दुसरे चरण मे कांकेर, महासमुंद और राजनांदगांव मे कुल 71 फीसदी मतदान हुआ। यहा के 36 उम्मीदवार के भाग्य का फैसला ईवीएम मशीन मे बंद हो गया। मतदान को लेकर ग्रामीणो मे एक अलग उत्साह नजर आया, सुबह से ही बडी संख्या मे महिला, पुरूष, नवविवाहित जोड़े मतदान करने पहुंचे।

कांकेर लोकसभा में शाम 5 बजे तक 72.37 फीसदी मतदान हुआ तो राजनांदगांव में 71.76 फीसदी और महासमुंद मे 68.23 फीसदी मतदान हुआ। कबीरधाम जिले में 105वर्ष की बुजुर्ग महिला मतदाता रामकुवंर ने मतदान कर मिसाल पेश की तो राजनांदगांव में 90 वर्षीय सोनकुमारी निषाद व्हीलचेयर में आकर मतदान किया।

कांकेर में शादी के मंडप से आकर शांतनु यादव वोट देने पहुंचा। कांकेर के अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्र आमापानी में विधानसभा चुनाव के दौरान ग्रामीणो ने मतदान बहिष्कार की घोषणा की थी, वहां इस बार मतदान हुआ। महासमुंद मे किन्नर गहना सोनी ने अपने साथियों इमरान, राजा पाण्डे के साथ वोट किया।