Home समाचार प्रियंका ने छोड़ी कांग्रेस, अपने ट्विटर प्रोफाइल से ‘कांग्रेस प्रवक्ता’ हटाया

प्रियंका ने छोड़ी कांग्रेस, अपने ट्विटर प्रोफाइल से ‘कांग्रेस प्रवक्ता’ हटाया

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

नई दिल्ली। कांग्रेस की प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अपना इस्तीफा सौंपा है। उन्होंने अपनी ट्विटर प्रोफाइल से ‘कांग्रेस प्रवक्ता’ हटा दिया है। प्रियंका चतुर्वेदी ने पार्टी में गुंडों को तरजीह मिलने से आहत होकर त्यागपत्र दिया है। इसके लिए उन्होंने 17 अप्रैल को ट्वीट करते हुए पार्टी के प्रति नाराजगी व्यक्त की थी।

बता दें कि मथुरा में कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने प्रियंका चतुर्वेदी से दुर्व्यवहार किया था। हालांकि, उन्हें अपने व्यवहार पर खेद जताने के बाद पार्टी में फिर वापस ले लिया गया। प्रियंका ने इस पर नाराजगी जताते हुए ट्वीट किया था कि कांग्रेस के लिए अपना खून-पसीना एक करनेवालों के स्थान पर कुछ लंपट आचरण करनेवालों को तरजीह मिल रही है। सूत्रों के हवाले से उनके शिवसेना में जाने की खबरें हैं।