Home छत्तीसगढ़ उनके 60 महीने सिर्फ नाम के और हमारे 60 दिन काम के...

उनके 60 महीने सिर्फ नाम के और हमारे 60 दिन काम के : भूपेश बघेल

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्र सरकार पर एक बार फिर से निशाना साधते हुए ट्वीट किया कि उनके 60 महीने सिर्फ नाम के और हमारे 60 दिन काम के। इधर मुख्यमंत्री के सलाहकार और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज साध्वी प्रज्ञा का विरोाध करते हुए राजधानी में विरोध जताया।
प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्र के मोदी सरकार पर एक बार फिर से हमला बोला है। इस बार मुख्यमंत्री बघेल ने अपने ट्वीट के माध्यम से कहा-उनके 60 महीने सिर्फ नाम के, हमारे 60 दिन हैं काम के। जो कहा, सो निभाया, आगे भी हम निभाएंगे। ज्ञात हो कि इन दिनों भाजपा और कांग्रेस के बीच जमकर घमासान मचा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ शुरू से ही आक्रामक रूख रखने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार केन्द्र सरकार पर हमला बोलते आ रहे हैं। राज्य में 23 अपै्रल को तीसरे चरण के लिए मतदान होना है। इसके पूर्व कांगे्रस और भाजपा के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है।
इधर मुख्यमंत्री के सलाहकार रूचिर गर्ग और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज राजधानी के अंबेडकर चौक पहुंचकर साध्वी प्रज्ञा का जोरदार विरोध किया। साध्वी प्रज्ञा ने हाल ही में शहीद पुलिस अफसर हेमंत करकरे पर टिप्पणी की थी। इसके बाद पूरे देश भर में साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ आवाजें उठनी शुरू हो गई थी। हालांकि साध्वी प्रज्ञा सिंह ने अपने बयान से यू टर्न ले लिया है, लेकिन इसके बाद भी विरोध का स्वर लगातार बुलंद हो रहा है।