Home समाचार अखिलेश यादव ने भाजपा को काम रोको बीमारी बताया

अखिलेश यादव ने भाजपा को काम रोको बीमारी बताया

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

मैनपुरी। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को काम रोको बीमारी से ग्रसित बताते हुये दावा किया कि गरीब,किसान और नौजवानों के हितों की रक्षा केवल गठबंधन कर सकता है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बस दुर्घटना में घायल लोगों का हालचाल लेने इटावा के सैफई मेडिकल कालेज पहुंचे श्री यादव ने रविवार को कहा कि अगर ये अस्पताल न होता तो घायलों को झांसी, ग्वालियर, आगरा, दिल्ली जाना पड़ता। ये जनता बताएगी कि ये गठबंधन गरीबों की सेवा वाला है या जो भारतीय जनता पार्टी कह रही है, वह है। उन्होने कहा कि ये राजनीति वक्त नहीं है, फिर भी कहता हूं।

गांव में जानवरों को गलाघोंटू बीमारी हो जाती है। उसी तरह से भारतीय जनता पार्टी को काम रोको बीमारी है। कहीं काम चल रहा है वो रोक देंगे। गरीबों को पेंशन नहीं मिल रही है। पुलिस का 100 नम्बर बर्बाद कर दिया। हॉस्पिटल भी बर्बाद करना चाहते हैं। भाजपा कोई काम नहीं कर रही है। इस सरकार ने देश बर्बाद कर दिया है। ऐसी बर्बाद करने वाली पार्टी को जनता हराएगी। इससे पहले यादव ने घायलों का हालचाल लिया और डाक्टरों को जरूरी दिशा निर्देश दिये।