Home समाचार कांग्रेस अब भी अडिग है कि एक ही चौकीदार चोर है

कांग्रेस अब भी अडिग है कि एक ही चौकीदार चोर है

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि भाजपा राहुल गांधी के खेद प्रकट करने  को लेकर झूठ फैलाना बंद करे। वे अब भी अपने इस रुख पर कायम है कि एक ही चौकीदार चोर है। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा है कि झूठ की कोई सीमा नहीं होती। गलत सूचना के प्रसार का कोई सीमित दायरा नहीं होता। उच्चतम न्यायालय को दिए गए राहुलगांधी के जवाब को भाजपा की ओर से गलत ढंग से पेश करना ही अपने आप में अदालती प्रक्रिया की अवमानना है। उन्होंने कहा कि मामला अदालत के विचाराधीन है, इसलिए इसपर अपना फैसला देना बंद करिए। हम फिर से दोहराते हैं कि एक ही चौकीदार चोर है। बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को उच्चतम न्यायालय में हलफनामा दायर कर राफेल मामले में शीर्ष अदालत के फैसले पर की गई अपनी टिप्पणी के लिए खेद जताया। शीर्ष अदालत ने 15 अप्रैल को स्पष्ट किया था कि राफेल पर उसके फैसले में ऐसा कुछ भी नहीं था जिसके हवाले से यह कहा जा सके कि चौकीदार नरेन्द्र मोदी चोर हैं।